पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, उनका अंतिम संस्कार 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा माने जाते थे। भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। अपने सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और साफ छवि के कारण वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को विकास और सुशासन के लिए याद किया जाता है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी केवल एक बड़े नेता ही नहीं, बल्कि आत्मीय अभिभावक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और जनहित के लिए समर्पित रहा। भारतीय सेना से लेकर राजनीति तक उन्होंने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य किया।पूर्व सीएम के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शोक जताया है। उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment