अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जगतपुर तिराहा स्थित गुलजारपुर टंकी के पास से बाइक सं- यूके04एक्स-1457 पर सवार एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान ग्राम गुलजारपुर निकट वन…

पुलिस ने हाईवे पर सघन चैंकिंग अभियान चलाकर 130 छोटे बड़े वाहनों की पड़ताल की

काशीपुर। पुलिस टीम ने आज सुबह 5 बजे से 7 बजे तक लगभग दो घंटे तक हाईवे पर सघन चैंकिंग अभियान चलाते हुए 130 छोटे बड़े वाहनों की पड़ताल की। इस दौरान पुलिस टीम ने 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति ताकीद किया। कोतवाल हरेंन्द्र चौधरी के नेतृत्व में प्रतापपुर बॉर्डर के समीप पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरते हुए लगभग 125 लोगों को रोककर उनसे जरूरी पूछताछ की। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के अनुपालन की…

नौ माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

काशीपुर। लगभग 9 माह पूर्व गंगा बाथ एंड आर्टस इम्पोरियम नामक प्रतिष्ठान के गुल्लक का लॉक तोड़कर हुई छह लाख की सनसनीखेज चोरी का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक सख्श को दबोचकर मामले का पर्दाफाश कर दिया। चोरी की इस घटना में एक अन्य अभी फरार बताया जा रहा है। पता चला है कि बेंदाता हाईट्स काशीपुर निवासी तुषांक अग्रवाल पुत्र राजीव अग्रवाल ने बीते 4 मार्च को आईटीआई पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि मौहल्ला जसपुर खुर्द स्थित काशीपुर गैस एंजेसी के समीप…

RRB NTPC इंटर लेवल भर्ती में बड़ा अपडेट: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 4 दिसंबर तक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट/इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर उम्मीदवारों को एक महत्वपूर्ण राहत दी है। पहले जहां आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 04 दिसंबर 2025 कर दिया गया है, जिससे उन लाखों अभ्यर्थियों को एक नया अवसर मिल गया है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। RRB की इस भर्ती को सरकारी नौकरी के सबसे स्थिर और प्रतिष्ठित अवसरों में से एक माना जाता है, और…

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 13.10 करोड़ की गड़बड़ी: सीएम धामी ने विजिलेंस को दी खुली जांच की मंजूरी

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। वित्त विभाग की जांच में जब 13.10 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई, तो शासन ने इसे सीधे-सीधे बड़े स्तर की लापरवाही और अधिकारों के दुरुपयोग का मामला माना। इसी आधार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति देते हुए स्पष्ट संकेत दे दिया है कि इस प्रकरण में किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि विश्वविद्यालय में नियमों को धत्ता…

सेलाकुई में मासूम के साथ ग़लत हरकत का मामला, सगा मौसा गिरफ्तार—पॉक्सो में कार्रवाई

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। 10 वर्षीय बच्ची ने अपने सगे मौसा पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया, जिसके बाद सहसपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।सहसपुर थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल के अनुसार, एक स्थानीय स्कूल की शिक्षिका बच्ची को लेकर थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बच्ची की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी और उसकी सहेलियों से पूछताछ करने पर मामला सामने…

रेप के बाद किशोरी के मर्डर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा पुलिस ने रेप के बाद किशोरी के मर्डर मामले में एक और आरोपी को गिरफ्रतार किया है। पांच आरोपियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। बीती 29 सितंबर को मूलतः बिजनौर हाल ग्राम कुंडा निवासी एक महिला ने कुंडा थाना पुलिस में अपनी 15 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पुत्री 10 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह मानसिक रूप से कमजोर है और उसे दौरे भी पड़ते हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू…

चोरी की बैटरी के साथ एक युवक गिरफ्तार

काशीपुर। लगभग तीन दिन पूर्व कलश मंडप परिसर से चोरी हुई बैटरियों का कोतवाली पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए बैटरी समेत एक युवक को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। गौतम नगर स्थित कलश मण्डप के प्रबन्धक नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व- कैलाश सिंह ने बीती 22 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कलश मण्डप के जनरेटर की एक लिवगार्ड बैटरी व उनके दोस्त नितिन कुमार के खड़े ट्रैक्टर की एक बैटरी चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत…

वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन की नम आंखों के साथ हुई अंत्येष्टि

काशीपुर। सांध्य दैनिक ‘दशानन’ के सम्पादक अनिरुद्ध निझावन का बीते कल दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया था। आज गंगे बाबा रोड स्थित शमशान घाट पर उनके बड़े पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।बता दें कि अलीगंज रोड स्थित फसियापुरा निवासी अनिरूद्ध निझावन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते शुक्रवार की दोपहर अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आज प्रातः उनके बड़े पुत्र सिद्धार्थ निझावन ने उन्हें ढेला नदी के पास स्थित शमशान घाट पर मुखाग्नि दी। मुखाग्नि से पूर्व काशीपुर मीडिया की ओर से पत्रकारों द्वारा उन्हें…

2003 की मतदाता सूची ऑनलाइन जारी; कई वर्तमान विधानसभा सीटें उस समय अस्तित्व में नहीं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है, ताकि विभाग मतदाताओं के रिकॉर्ड का मिलान करते हुए यह जांच सके कि किसी व्यक्ति का नाम उस समय की वोटर लिस्ट में दर्ज था या नहीं। मतदाता अब ceo.uk.gov.in पर जाकर अपने पुराने रिकॉर्ड को खोज सकते हैं। लेकिन सूची जारी होने के साथ ही एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि आज की कई विधानसभा सीटें वर्ष 2003 में अस्तित्व में ही नहीं थीं, इसलिए नई पीढ़ी के मतदाता जब अपनी…