सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाते 18 नशेड़ी गिरफ्तार

काशीपुर। नगर क्षेत्र में शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों कि अब खैर नहीं। आज पुलिस ने अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 18 लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने सभी का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व हुड़दंग मचाने पर 18 व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस…

चारधाम यात्रा में 19 दिनों में 7.72 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य कारणों से 29 यात्रियों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार श्रद्धा और आस्था के साथ आगे बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि पहुंच चुके हैं। पिछले 19 दिनों में चारों धामों में कुल 7 लाख 72 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्गों पर लगातार भीड़ बढ़ने के चलते प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर…

जोगा सिंह लैब टेक्निशियन उद्यमसिंहनगर के जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

काशीपुर। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के उद्यम सिंह नगर/चंपावत के भी जिला कार्यकारणी का गठन किया गया।जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विनोद भट्ट जी एवं परीक्षक प्रदेश सचिव दलवीर सिंह राणा के देख रेख में निर्विरोध जिला कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष श्री जोगा सिंह जिला सचिव श्री अनुराग मेहरा जिला कोषाध्यक्ष श्री कृपेंद्र प्रताप श्रीवास्तव के पद पर निर्वाचित हुए। उक्त समारोह में शपथ ulmlta के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुबेर मावड़ी द्वारा दिलाई गई ।कार्यक्रम का संचालन श्री अनुराग मेहरा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बाजपुर उपजिला…

भाजपा का सख्त संदेश: 8 सीटों पर विधायकों की टिकट पर संकट, “जिताऊ उम्मीदवार” ही प्राथमिकता

उत्तराखंड में आगामी चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में कई सीटों पर स्थिति चिंताजनक पाई गई है, जहां वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग सर्वे में करीब आठ सीटों पर हार का खतरा सामने आया है, जिसके बाद संगठन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि कमजोर प्रदर्शन करने वालों को टिकट देने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।महेंद्र भट्ट ने साफ किया है कि…

महापौर ने किया 1.41 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर के समग्र विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 11 फसियापुरा में ₹1 करोड़ 9 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही जनता की समस्याओं का समाधान होगा।इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 18…

विद्युत करंट लगने से महिला की मौत

काशीपुर। करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पता चला है कि मोहल्ला अल्ली खा की हजरत नगर निवासी 46 वर्षीय नसरीन पत्नी बाबू हुसैन बीती रात्रि घर में ही करंट की चपेट में आ गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव…

वन विभाग कर सकता है आज रात सो से डेढ़ सौ किसानों की जमीन पर कब्जा ।

काशीपुर। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू व भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने आज मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बताया कि ग्राम जुड़का बीट पर गांधीनगर खत्ता में पिछले 50-60 वर्षो से अपनी खेतीबाड़ी कर जीवन यापन कर रहे करीब 100-150 किसान परिवार की जमीन पर कब्जा करने के लिए वन विभाग व प्रशासन अपनी पूरी तैयारी के साथ आज रात या कल तड़के उन्हें हटाने के लिए आ रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी सामाजिक, राजनैतिक व जिम्मेदार लोगों से वहां पहुंचने…

जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने ग्राम करनपुर में 56 परिवारों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।

काशीपुर। तहसील काशीपुर के ग्राम कारनपुर में पिछले 45 वर्षों से जिला पंचायत भूमि पर रह रहे लगभग 56 गरीब परिवारों को पिछले 10 वर्षों से भूमि खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे थे। प्रधानी चुनाव में हर प्रत्याशी इन 56 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने के लिए सजबाज दिखाते आ रहे थे, लेकिन इस बार जिला पंचायत सदस्य के पद पर लड़े चरनजीत सिंह ने इन 56 परिवारों से वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीते तो सभी 56 परिवारों को मालिकाना हक सरकार से…

एक साल में ही जवाब दे गया करोड़ों का आरओबी, काशीपुर का महाराणा प्रताप चौक पुल बना खतरे की घंटी

काशीपुर।शहर के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में गिना जाने वाला महाराणा प्रताप चौक स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) अब खुद सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल बनकर खड़ा है। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किया गया यह पुल, जो ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था, उद्घाटन के कुछ ही समय बाद अपनी खराब गुणवत्ता और कमजोर निर्माण के कारण चर्चा में आ गया है। आज स्थिति यह है कि यह पुल सुविधा कम और खतरा ज्यादा नजर आ रहा है।साल 2017 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य लंबे इंतजार…

पत्नी ने कर डाली प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या दोनों आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। एक बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब में सलफास मिलाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को प्रेमी की कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की मां के शिकायत के 36 घंटे में प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्रतार किया है। दोनों के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य मिटाने व षडड्ढंत्र रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी चंद्रवती ने आइटीआइ कोतवाली में तहरीर देकर कहा था…