काशीपुर। तहसील काशीपुर के ग्राम कारनपुर में पिछले 45 वर्षों से जिला पंचायत भूमि पर रह रहे लगभग 56 गरीब परिवारों को पिछले 10 वर्षों से भूमि खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे थे। प्रधानी चुनाव में हर प्रत्याशी इन 56 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने के लिए सजबाज दिखाते आ रहे थे, लेकिन इस बार जिला पंचायत सदस्य के पद पर लड़े चरनजीत सिंह ने इन 56 परिवारों से वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीते तो सभी 56 परिवारों को मालिकाना हक सरकार से अवश्य दिलाएंगे। इस बार जब फरवरी 2026 में एक बार फिर 56 परिवारों को जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए तो जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने इस मामले का प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग में रखा जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या जी ने अपनी मोहर लगा दी और सभी को जिला पंचायत भूमि पर मालिकाना हक देते हुए सभी को लीज पर भूमि आवंटित की गई। आज इस मामले को लेकर राजस्व की टीम करनपुर गांव में नपाई तूलाई करने हेतु पहुंची। इस दौरान वहां देखा गया कि सभी 56 परिवारों ने एक स्वर में कहां की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला पंचायत अध्यक्ष के आदेश से आज हमें मालिकाना हक मिला है, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला पंचायत अध्यक्ष की जमकर तारीफ की और कहां की मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबों के मसीहा है। इस मौके पर पुष्पेंद्र कुमार राजस्व निरीक्षक,चरनजीत सिंह जिला पंचायत सदस्य, हरि ओम प्रधान करनपुर,ओंकार सिंह पूर्व प्रधान करनपुर, श्रीमती अंजलि मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा,श्रीमती पुष्पा स्थानीय निवासी समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
