काशीपुर। एक बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब में सलफास मिलाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को प्रेमी की कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की मां के शिकायत के 36 घंटे में प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्रतार किया है। दोनों के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य मिटाने व षडड्ढंत्र रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी चंद्रवती ने आइटीआइ कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उसका पुत्र 35 वर्षीय कुलवंत सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी से मिलने काशीपुर के बांसखेड़ा आया था। गुड्डी एक सप्ताह पहले फैक्ट्री में काम के सिलसिले में काशीपुर आ गई थी। कुलवंत तब से लापता था। चंद्रवती ने बहू के आचरण पर शक जताते हुए पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया था।एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि जांच में गुड्डी व रामपुर निवासी 29 वर्षीय कपिल मौर्या उर्फ राहुल की भूमिका संदिग्ध लगी। 25 अप्रैल को कपिल की लोकेशन घटनास्थल के पास मिली। पूछताछ में गुड्डी ने हत्या करना स्वीकारते हुए कहा उसका पति शराब का आदी था और उसे प्रताड़ित करता था। तंग आकर उसने अपने प्रेमी कपिल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन पति शराब पिये हुए था। उसने पत्नी से और शराब मंगाने को कहा। पत्नी गुड्डी ने घर के बाहर छुपे प्रेमी से शराब व सल्फास मिलवाया और पति को शराब पिलाई। रात में पति की मौत के बाद प्रेमी की आल्टो (यूपी 88 बीबी 6054) में डालकर दोनों ने शव को रुद्रपुर-हरिद्वार बाईपास पुल से तुमड़िया डैम वाली बड़ी नहर में फेंक दिया। गुड्डी को बांसखेड़ा व कपिल को ग्राम मसवासी, थाना स्वार जिला मुरादाबाद से गिरफ्रतार किया। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस एव एसडीआरएफ की टीम ने बताये गये नहर क्षेत्र में आज मृतक कुलवन्त के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार प्रभारी एसओजी सुनील सूतेड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, हेड कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल (एसओजी) कांस्टेबल हरीश नेगी, महिला कांस्टेबल सीमा, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती, कांस्टेबल सुरेन्द्र काम्बोज शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
