भाजपा का सख्त संदेश: 8 सीटों पर विधायकों की टिकट पर संकट, “जिताऊ उम्मीदवार” ही प्राथमिकता

उत्तराखंड में आगामी चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में कई सीटों पर स्थिति चिंताजनक पाई गई है, जहां वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग सर्वे में करीब आठ सीटों पर हार का खतरा सामने आया है, जिसके बाद संगठन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि कमजोर प्रदर्शन करने वालों को टिकट देने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।महेंद्र भट्ट ने साफ किया है कि पार्टी के लिए हर सीट पर “जिताऊ उम्मीदवार” ही प्राथमिकता होगी। सर्वे के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार की जा रही है और जिन विधायकों ने अपने क्षेत्रों में वादों को पूरा नहीं किया या जिनकी सक्रियता कम पाई गई है, उन्हें सुधार के लिए सख्त संदेश दिया गया है।पार्टी सूत्रों के अनुसार कई सीटों पर जनता के बीच असंतोष देखने को मिला है, जहां चुनाव के समय किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। यही वजह है कि संगठन अब हर सीट की गहराई से समीक्षा कर रहा है और प्रदर्शन के आधार पर ही टिकट तय करने की रणनीति बना रहा है।भाजपा लगातार दो बार सत्ता में रहने के बाद अब तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है, ऐसे में पार्टी किसी भी तरह की सत्ता विरोधी लहर को पनपने नहीं देना चाहती। इसके साथ ही पिछली बार हारी हुई सीटों पर भी अलग से रणनीति बनाई जा रही है, ताकि इस बार बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।संगठन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में विधायकों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम करना होगा और जनता से किए गए वादों को जमीन पर पूरा करना होगा, अन्यथा टिकट कटने का खतरा बना रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment