सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाते 18 नशेड़ी गिरफ्तार

काशीपुर। नगर क्षेत्र में शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों कि अब खैर नहीं। आज पुलिस ने अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 18 लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने सभी का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व हुड़दंग मचाने पर 18 व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने सभी की काउंसलिंग कर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment