बार एसोसिएशन ने किया नवनियुक्त न्यायाधीशों का स्वागत

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर ने बार भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया जिसमें नवनियुक्त न्यायाधीशों, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गीता चौहान, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/विशेष न्यायाधीश एनआई एक्ट शचि शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार तथा प्रथम अपर सिविल जज चेतन गौतम का स्वागत किया गया। इस मौके पर बोलते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की न्याय के लिए बार और बेंच में आपकी समन्वय होना नितांत आवश्यक है। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त न्यायाधिकारी गण अपने न्यायिक कार्यों से न्याय की नई परिभाषा लिऽेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्र, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह प्रीति शर्मा सहित शैलेंद्र कुमार मिश्रा अब्दुल सलीम एवं न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment