नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी ने 10 नवंबर 2025 से आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) की सुविधा शुरू कर दी है। इस सुविधा के तहत उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में हुई किसी भी गलती या त्रुटि को सुधार सकते हैं। अभ्यर्थी यह प्रक्रिया एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर सकते हैं।एनटीए के अनुसार, करेक्शन विंडो 15 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी, और…
Category: अन्य ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखांकित किया उत्तराखंड का विकास रोडमैप, कहा – देवभूमि बन सकती है विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लिए आगामी 25 वर्षों का विकास रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कहा कि उत्तराखंड का वास्तविक परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह राज्य केवल प्राकृतिक सौंदर्य या पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी गहराई में बसे आध्यात्मिक मूल्यों और मानवीय संस्कारों के लिए भी पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि उत्तराखंड ठान ले, तो वह आने वाले कुछ वर्षों में विश्व…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण से दी 142 करोड़ की सौगात, चौखुटिया-घनसाली-ज्योतिर्मठ को उड़ान योजना से जोड़ने की घोषणा
भराड़ीसैंण (चमोली)। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर रविवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले को 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 43.63 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 98.62 करोड़ रुपये की 33 नई योजनाओं का शिलान्यास किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और आने वाले वर्षों में…
दिल्ली के लाल किले के पास जोरदार धमाका, एक की मौत, आठ घायल — जांच में जुटी पुलिस, राजधानी में हाई अलर्ट
नई दिल्ली। रविवार शाम देश की राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार में जोरदार धमाका हुआ। यह घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुई, जहां अचानक हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं और सड़क के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट्स तक टूट गए।सूचना…
काशीपुर से सारीम सैफी की मजबूत दावेदारी
काशीपुर। उत्तराखड में युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान आगामी 9 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक संचालित किया गया है। इस अभियान के साथ-साथ संगठन में चुनाव संबंधी प्रक्रिया भी चलेगी। चुनाव में कुल 6 पदों में जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष तथा चार ब्लॉक अध्यक्ष पर निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। इस अभियान में युवा सदस्यता ले चुके हैं। काशीपुर विधानसभा जिला से युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष पद के लिए सारिम सैफी ने उधम सिंह नगर से मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि युवा…
महाविद्यालय टीम ने उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त कर स्वर्णिम इतिहास रचा
काशीपुर। राजकीय महाविद्यालय, कोटाबाग द्वारा आयोजित कुमाऊँ विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महाविद्यालय टीम ने उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त कर स्वर्णिम इतिहास रचा। टीम में रिया (एम0ए0 तृतीय सेमेस्टर), नेहा रावत, दुर्गांशी पाल, अक्षिता (बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर) दुर्गा (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) ने टेबिल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबन्ध समिति, प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय व समस्त चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
भारतीय गन्ना अनुसन्धान संस्थान लखनऊ की तीन दिवसीय अध्ययन यात्रा आज प्रस्थान की गयी काशीपुर।
गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र काशीपुर द्वारा राज्य के प्रगतिशील गन्ना कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों हेतु गन्ना शोध परिषद, शाहजहापुर एवं भारतीय गन्ना अनुसन्धान संस्थान लखनऊ की (तीन दिवसीय ) अध्ययन यात्रा आज प्रातः प्रस्थान की गयी। प्रचार एवं जनसर्म्पक अधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि कपिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उक्त अध्ययन यात्र दल में 19 गन्ना पर्यवेक्षक 02 गन्ना विकास निरीक्षक कुल 22 सदस्य प्रतिभाग कर रहे है। प्रस्तावित अध्ययन में गन्ना शोध परिषद, शाहजहापुर एवं भारतीय गन्ना अनुसन्धान संस्थान, लऽनऊ द्वारा प्रतिभागियो को…
विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ हमारा लक्ष्य – सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण है कि राज्य की 25वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और “विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड”…
केंद्र सरकार कर्मचारियों को बड़ी राहत देने जा रही है: 8th Central Pay Commission के तहत वेतन-पेंशन में आने वाला है ऐतिहासिक उछाल
केंद्र की वित्तीय नीति में अब एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने को मिल रहा है क्योंकि सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग यानी 8th Central Pay Commission (8th CPC) को औपचारिक रूप से स्थापित कर उसके मापदंड तय कर लिए हैं। इस आयोग की जिम्मेदारी सिर्फ वेतन बढ़ाने की नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों, भारतीय सेवाओं के अधिकारियों, केंद्रशासी प्रदेशों के कर्मचारियों समेत पेंशनरों की सेवापर बाद की सुविधा, ग्रेच्युटी, बोनस और विविध भत्तों की समीक्षा भी करना है। सूत्रों के अनुसार इसके तहत नए वेतनमान एवं…
उत्तराखड राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह मंडी समिति में धूम धाम से मनाया
काशीपुर। उत्तराखड राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह मंडी समिति काशीपुर में धूम धाम से मनाया गया। रजत जयंती समारोह के साप्ताहिक कार्यक्रमो के तहत बीती 4 नवम्बर को मंडी समिति द्वारा मंडी स्थल में वृक्षारोपण किया गया। 5 नवम्बर को मंडी क्षेत्रन्तर्गत चिकित्सालयों में फल वितरण, 7 नवम्बर को मंडी समिति के निरीक्षण भवन में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन व 8 नवम्बर को मंडी समिति स्थल में स्वच्छता दिवस मनाया गया जिसमें मंडी समिति के समस्त कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आज मंडी समिति कार्यालय में प्रगतिशील किसान…
