देहरादून।विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा–2026 में इस बार राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के सबसे अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतिष्ठित परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी।विश्वविद्यालय के परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. शुभाशीष गोस्वामी ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय से छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी होना संस्थान के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित अध्ययन के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि…
Category: अन्य ख़बरें
देहरादून के 79 जर्जर स्कूल होंगे ध्वस्त, छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
देहरादून।छात्रों की जान को खतरे में डाल रहे देहरादून जिले के 79 जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 63 स्कूलों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था पूरी कर ली गई है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से गिराया जाएगा, जबकि शेष 16 स्कूलों में पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर उसके बाद ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है और सात दिन के भीतर विस्तृत एस्टीमेट मांगा गया है।जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि…
काशीपुर में प्रदूषण और किसानों के मुद्दों पर गरमाई राजनीति, महापौर दीपक बाली को सौंपे गए ज्ञापन
काशीपुर।शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और किसानों से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर सोमवार को अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों ने महापौर दीपक बाली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपे। एक ओर आवास विकास क्षेत्र के नागरिकों ने काशीपुर रेलवे स्टेशन पर कोयला और सीमेंट की रैक उतारे जाने से फैल रहे प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई, वहीं दूसरी ओर 18 ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मार्च माह में धान की फसल बोने की अनुमति दिए जाने की मांग उठाई। वार्ड संख्या 17 के पार्षद पुष्कर बिष्ट…
नंदा राजजात 2026 विवाद के बीच 484 गांवों की महापंचायत, इसी वर्ष होगी नंदा की बड़ी जातकुरुड़
(चमोली)।मां नंदा धाम कुरुड़ को पर्यटन मानचित्र पर उच्च स्थान दिलाने और नंदा राजजात 2026 को लेकर उपजे विवाद के बीच नंदा नगर ब्लॉक सभागार में रविवार को 484 गांवों की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मां नंदा देवी की बड़ी जात इसी वर्ष आयोजित की जाएगी।महापंचायत के दौरान मां नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर कुरुड़ आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से चुना गया। तय किया गया कि 23 जनवरी (वसंत…
श्री बालाजी पावन धाम मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली
काशीपुर। मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रातःकाल मंदिर परिसर से भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी में भारी संख्या में शामिल श्रृद्धालु जन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और बालाजी महाराज का पावन जयघोष करते हुए मंगलवार, 20 जनवरी को निकाली जाने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आहवान भक्तजनों से कर रहे हैं। उल्लेऽनीय है कि श्री बालाजी पावन…
भगवान श्री गणेश प्रतिमा का 26वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
काशीपुर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश प्रतिमा का 26वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हवन-पूजन पं- दयाशंकर जोशी द्वारा सम्पन्न कराया गया। हवन-पूजन के पश्चात् प्रसाद बांटा गया।इस दौरान रघुनाथ अरोरा, सोनू अरोरा, राहुल रस्तोगी, मनीष अरोरा, रवि सारस्वत, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय ठेकेदार, शंकर लाल माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, अंशुल रस्तोगी, मदन लाल,कौशल सारस्वत, प्रियांक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, नन्हें, यस रस्तोगी, मयंक सारस्वत, दिनेश शर्मा,पंडित कुलदीप, विजय रस्तोगी, सुरेन्द्र कपूर,अंकुर अग्रवाल,…
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीम ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
काशीपुर। 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत आज यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीम द्वारा एमपी चौक, स्टेडियम तिराहा एवं टांडा तिराहा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर लगाए गए तथा आम जनता को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस टीम द्वारा अन्य राज्यों से आ रही बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों एवं चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बड़े मालवाहक वाहनों पर रिफ्रलेक्टर लगाए गए, ताकि रात्रि के…
निर्माणाधीन पुलिया का अधिकारियों के साथ मेयर ने स्थलीय निरीक्षण किया
काशीपुर। नगर क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से चलाने वाले मेयर दीपक बाली ने गंगे बाबा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मेयर दीपक बाली ने दो टूक कहा कि काशीपुर के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर को अब…
किसानो और आवास विकास के लोगों ने महापौर दीपक बाली को दिए ज्ञापन
काशीपुर। आज यहां आवास विकास के दर्जनों स्त्री पुरुषों ने कोयले व सीमेंट की रैक उतारे जाने से हो रहे प्रदूषण के संबंध में तथा क्षेत्र के 18 ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में आए दर्जनों किसानों ने महापौर दीपक बाली को मुख्यमंत्री के नाम धान की फसल उगाने के संबंध में स्वीकृति देने हेतु ज्ञापन सोंपे। दोनों ही ज्ञापनों को महापौर ने मुख्यमंत्री से समस्याओं का निराकरण करने का निवेदन करते हुए उन्हें प्रेषित कर दिया। वार्ड नंबर 17 के दर्जनों स्त्री पुरुष पार्षद पुष्कर बिष्ट के नेतृत्व में नगर…
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई सचिवों के विभाग बदले, 11 पीसीएस अफसरों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किए हैं। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम का कार्यभार हल्का करते हुए उनसे आवास, मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हटा दी गई है। फिलहाल उन्हें कोई नया विभाग नहीं सौंपा गया है। वहीं, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली से पेयजल विभाग हटाकर यह जिम्मेदारी रणवीर सिंह चौहान को सौंपी गई है। रणवीर सिंह चौहान से राज्य संपत्ति और आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस ले लिया गया है।सरकार ने सचिव…
