गुरुकुल हेलीपैड पर हंगामा: सीएम धामी के पहुंचने से पहले भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक

हरिद्वार। गुरुकुल हेलीपैड पर मंगलवार को उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्री और कई भाजपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि नेता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर मौके पर विवाद खड़ा हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने…

पत्रकार कमल सक्सेना की माता जी के निधन पर काशीपुर में शोक की लहर

काशीपुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवकता कमल सकसेना एडवोकेट की माँ श्रीमती रामकुमारी सकसेना‍ का आज सुबह लगभग आठ बजे जॉली ग्रांट हॉस्पिटल देहरादूँन में निधन हो गया। सतर वर्षीय माँ पिछली बीस फरवरी से जोली ग्रांट हॉस्पिटल में फेफड़े मे संक्रमण हो जाने से भर्ती थी। जिन्हे डॉक्ट्ररो के अथक प्रयास के बाबजूद भी बचाया नही जा सका और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पत्रकारो, अधिवक्ताओ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार 4 मार्च बुधवार सुबह दस बजे काशीपुर के शमशान…

पाल सभा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

काशीपुर। पाल सभा समिति द्वारा पाल सभा भवन, गौतम नगर काशीपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पाल समाज की माताओ, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पाल सभा समिति के अध्यक्ष अमर सिंह पाल द्वारा उपस्थित सदस्यों को गुलाल लगाकर किया गया। पाल समाज के सदस्यों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर किया एवं एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि होली के पर्व से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आनंद का…

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। अलग-अलग स्थानो से कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्रतार कर एक के कब्जे से 10 लीटर व दूसरे के पास से 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में कच्ची शराब की बिक्री/ तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने शराब तस्करों को चेतावनी देते हुए कहां है कि अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी व उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल के…

शोरूम से ऐसी के चोरी हुए कॉपर तार का खुलासा एक व्यक्ति गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने शोरूम के छः एसी से चोरी हुए कॉपर तार की चेारी का खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।बता दें 01 मार्च को को चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह निवासी किलावली निवासी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रामनगर रोड स्थित लिवाइस कंपनी के शोरूम की छत पर लगे एसी के कॉपर पाइप कीमती लगभग 15000 रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली में धारा…

तीरंदाजी चेम्पियनशिप में काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए

काशीपुर। हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी चेपियनशिप में काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए है। इसमें छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एक मार्च को हरिद्वार में अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15 राज्य स्तरीय तीरंदाजी चेपियनशिप हुई। इसमें केडीएफ आर्चरी सेंटर काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि सानिध्य हरबोला, अंश हरबोला, देव मियान, अथर्व अग्निहोत्री, रुद्र प्रताप, ऐश्वर्या कड़ाकोटी ने पदक जीते हैं। इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता…

होली पर सीएम धामी का संदेश: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी।मुख्यमंत्री ने होली को सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर भी है। उन्होंने…

काशीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने मनाई धूमधाम से होली

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ होली का समारोह मनाया गया।आज बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली का रंग लगाया और गुजिया खिलाकर बधाई दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायकी, नृत्य काविताओं की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान न्यायिक पीठासीन अधिकारीगण ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और अधिवक्ताओं को बधाईयां दी। बार एसोसिएशन काशीपुर के होली मिलन समारोह में बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा…

नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा होली पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग-तरंग संगीत संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि उत्तराखड कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा एवं मंच के संरक्षक गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों शालिनी कचौड़िया अमित शर्मा मयंक शर्मा श्वेता नगर एवं गायत्री नगर ने…

होली के त्यौहार के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा

काशीपुर। होली के त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय हैं। क्षेत्र में नकली दुग्ध पेय पदार्थों की बिक्री की जा रही है। ऐसे खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज सुबह मंडी चौकी के पास चेकिंग के दौरान लगभग 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा गया। मावा कारोबारी के आने के बाद टीम ने नमूना लेकर शेष मावा कारोबारी के सुपुर्द कर दिया। जनपद उधमसिंहनगर के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन गोयल के…