हरदा के मौन व्रत में काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्पित मल्होत्रा भी हुए शामिल

काशीपुर। कांग्रेस की जनसभा के बाद सामने आई कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में नई दिल्ली स्थित श्री गुरु रविदास धर्म स्थान, सेक्टर-3, आरकेपुरम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में एक घंटे का मौन व्रत प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अर्पित मेहरोत्रा ने भी शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया।मौन व्रत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की घटना को लेकर विरोध जताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ…

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण किसी सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया का परिणाम नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष, आंदोलन और अनेक लोगों के बलिदान के बाद संभव हुआ है। उन्होंने मसूरी गोलीकांड के दौरान शहादत देने वाले छह आंदोलनकारियों के साथ-साथ तत्कालीन डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों का योगदान…

नंदा देवी बड़ी जात को लेकर चमोली के गांवों में लौटी रौनक, प्रवासियों की घर वापसी शुरू

गोपेश्वर। नंदा देवी बड़ी जात की शुरुआत की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चमोली जिले में यात्रा मार्ग से जुड़े गांवों में धार्मिक उत्साह और चहल-पहल बढ़ने लगी है। लोक देवी मां नंदा की पूजा-अर्चना और बड़ी जात में सहभागिता के लिए प्रवासी ग्रामीण बड़ी संख्या में अपने पैतृक गांवों की ओर लौटने लगे हैं, वहीं यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, घरों की रंगाई-पुताई और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 12 वर्ष में आयोजित होने वाली नंदा देवी बड़ी जात पांच सितंबर को सिद्धपीठ…

हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण पर विवाद, सीएम धामी समेत कई के खिलाफ तहरीर

हल्द्वानी। कांग्रेस की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण कराए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नैनीताल नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संजय कुमार आर्य (संजू) ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े गिरीश पांडे समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा आयोजित हुई थी,…

पुलिस ने साइबर क्राइम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने चिन्हित व्यक्तियों को जागरूक कर उनकी काउंसलिंग की और साइबर सुरक्षा शपथ दिलायी। साइबर ठगी में बैंक खातों, UPI आईडी एवं सिम कार्ड का प्रयोग न होने देने के संबंध में कड़ी चेतावनी व मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस ने शपथ दिलाते हुए लोगों को पैसों के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक विवरण या OTP साझा न करने की सख्त हिदायत दी और भविष्य में साइबर धोखाधड़ी…

लंबे समय से फरार महिला समेत पांच वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस टीम ने महिला समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली कोतवाली आईटीआई पुलिस के नेतृत्व में विनय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर थाना आईटीआई, बलवन्त सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी कनकपुर वकीलोवाला थाना आईटीआई, परमजीत कौर उर्फ पम्मी पत्नी मक्खन सिंह निवासी आलूफार्म कुण्डेश्वरी थाना आईटीआई,चंदना देवी पत्नी धर्मपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर थाना आईटीआई तथा फिरोज खान पुत्र सलीम खान निवासी मौहल्ला अल्ली खां नियर रहमत शाह बाबा की मजार को गिरफ्तार कर आज…

पुलिस ने साइबर क्राइम को लेकर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने चिन्हित व्यक्तियों को जागरूक कर उनकी काउंसलिंग की और साइबर सुरक्षा शपथ दिलायी। साइबर ठगी में बैंक खातों, UPI आईडी एवं सिम कार्ड का प्रयोग न होने देने के संबंध में कड़ी चेतावनी व मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस ने शपथ दिलाते हुए लोगों को पैसों के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक विवरण या OTP साझा न करने की सख्त हिदायत दी और भविष्य में साइबर धोखाधड़ी…

नियमित रूप से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को कांग्रेसी नेता शफीक अंसारी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

काशीपुर। नगर के जाने-माने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफीक अहमद अंसारी ने मंगलवार को अल्लीखा स्थित सिद्दीकी मुस्लिम इंटर कॉलेज में नियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने प्रत्येक छात्र को 200 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर शफीक अहमद अंसारी ने विद्यालय प्रबंधक हाजी मौहम्मद यामीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय…

रेलवे क्रॉसिंग से संडे मार्केट चौराहे तक सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी

काशीपुर। नगर क्षेत्र के चीमा चौराहे रेलवे क्रॉसिंग से संडे मार्केट चौराहे तक सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन चालक गड्ढों में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। व्यस्त मार्ग…

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाना हमारा संकल्प

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर अमर बलिदानियों को भावपूर्ण नमन किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य निर्माण के आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपने…