रेलवे क्रॉसिंग से संडे मार्केट चौराहे तक सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी

काशीपुर। नगर क्षेत्र के चीमा चौराहे रेलवे क्रॉसिंग से संडे मार्केट चौराहे तक सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन चालक गड्ढों में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने महापौर से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेते हुए तत्काल गड्ढों को भरवाने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे पौधरोपण का कार्य बाद में भी कराया जा सकता है, लेकिन पहले जनता की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए सड़क को दुरुस्त किया जाना जरूरी है, ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सके और आए दिन हो रहे लोग चोटिल होने से भी बच्चे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment