काशीपुर। नगर के जाने-माने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफीक अहमद अंसारी ने मंगलवार को अल्लीखा स्थित सिद्दीकी मुस्लिम इंटर कॉलेज में नियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने प्रत्येक छात्र को 200 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर शफीक अहमद अंसारी ने विद्यालय प्रबंधक हाजी मौहम्मद यामीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का नियमित रूप से विद्यालय आना उनके शैक्षिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नियमित उपस्थिति से विद्यार्थियों को शिक्षकों से बेहतर ज्ञान एवं अनुभव प्राप्त होता है, जो भविष्य में रोजगार और नौकरी के क्षेत्र में उनकी तरक्की में सहायक बनता है। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक हाजी मौहम्मद यामीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य मुशर्रफ हुसैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
