पुलिस ने साइबर क्राइम को लेकर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने चिन्हित व्यक्तियों को जागरूक कर उनकी काउंसलिंग की और साइबर सुरक्षा शपथ दिलायी। साइबर ठगी में बैंक खातों, UPI आईडी एवं सिम कार्ड का प्रयोग न होने देने के संबंध में कड़ी चेतावनी व मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस ने शपथ दिलाते हुए लोगों को पैसों के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक विवरण या OTP साझा न करने की सख्त हिदायत दी और भविष्य में साइबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु MRM एवं GRM पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस ने साइबर अपराधों से दूर रहने हेतु शपथ पत्र के तहत उपस्थित सभी व्यक्तियों को निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई।साइबर अपराधों एवं अवैध वित्तीय लेन-देन पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साइबर ठगों द्वारा आम जनता के खातों का दुरुपयोग रोकने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति जानबूझकर अपने बैंक खाते या सिम कार्ड का प्रयोग अवैध वित्तीय लेन-देन हेतु कराता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी व निवारक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी के साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment