काशीपुर। रक्षा बंधन के दिन मानपुर रोड पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने से 23 वर्षीय आकाश पाल की मौत के बाद आज महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। महापौर ने कहा कि हादसे में आकाश की असमय मौत बेहद दुखद है। घटना के बाद मृतक के परिवार ने जिस संयम और समझदारी का परिचय दिया, वह…
Category: अन्य ख़बरें
खटीमा को नगर वन ऑक्सीजन पार्क की सौगात, सीएम धामी ने की छह बड़ी घोषणाएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विधिवत लोकार्पण किया और क्षेत्र के विकास तथा नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने सिटी पार्क के विस्तारीकरण, पार्क परिसर में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम निर्माण, क्रियाशाला निर्माण, आधुनिक सर्किट हाउस की स्थापना तथा शहर में वेडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधारोपण किया और पार्क का निरीक्षण करने के साथ ही ओपन जिम में…
भाजपा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे : अलका पाल
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने विगत दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद असामाजिक तत्वो द्वारा मंच का शुद्धिकरण किए जाने के प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही न किए जाने को लेकर कोतवाली काशीपुर में एफ आई आर दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर सौंपी। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा खुलेआम और सामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रही है। जिस तरह की घटना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा स्थल के बाद…
खटीमा में युवाओं से सीएम धामी का सीधा संवाद, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त और सशक्त उत्तराखंड बनाना लक्ष्य
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित सनातन धर्मशाला परिसर के एक निजी विद्यालय के सोबन सिंह जीना सभागार में आयोजित युवा समकालिक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं और युवाओं से विभिन्न समकालीन विषयों पर सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और युवाओं के सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम…
खटीमा में युवाओं से सीएम धामी का सीधा संवाद, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त और सशक्त उत्तराखंड बनाना लक्ष्य
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित सनातन धर्मशाला परिसर के एक निजी विद्यालय के सोबन सिंह जीना सभागार में आयोजित युवा समकालिक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं और युवाओं से विभिन्न समकालीन विषयों पर सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और युवाओं के सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम…
बेलनी पुल को यातायात के लिए खोलने की तैयारी तेज, सुरक्षा ऑडिट के बाद होगी 300 टन लोड टेस्टिंग
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बेलनी पुल को जल्द यातायात के लिए खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुल की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मंगलवार को पुल की लोड टेस्टिंग भी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षण और तकनीकी जांच की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद ही बेलनी पुल को आम वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। लोनिवि एनएच खंड की सहायक अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया…
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
काशीपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के निर्देश और जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्रधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्रधिकारी प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ जल्द…
लंबे समय से फरार वारंटी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्रतार किया है। न्यायालय से जारी गिरफ्रतारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने मोसिन पुत्र निसार, निवासी अल्ली खा को गिरफ्रतार किया। आरोपी के खिलाफ विशेष सत्र विचारण वाद संख्या 42/22 में धारा 452, 376 और 307 भादवि के तहत मामला संबंधित है। गिरफ्रतारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की है और आरोपी को न्यायालय समक्ष पेश किया है। में पेश किया जा…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में बढ़ने लगी रौनक
काशीपुर। नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चार सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मेन बाजार, पुरानी अनाज मंडी, रतन सिनेमा रोड और आवास विकास रोड समेत प्रमुख बाजारों में आकर्षक पोशाकों, पालने और श्रृंगार सामग्री की दुकानें सज गई हैं।श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न रंगों और डिजाइन की पोशाकें, मुकुट, मोर पंख, बांसुरी, हार, कंठी और झूले उपलब्ध हैं। इसके अलावा कान्हा…
व्यस्त मार्गों पर ई-रिक्शाओं का बेतरतीब संचालन यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती
काशीपुर। अगर क्षेत्र के व्यस्त मार्गों पर ई-रिक्शाओं का बेतरतीब संचालन यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है। सड़क किनारे आड़े-तिरछे ई-रिक्शा खड़े कर सवारियों का इंतजार करने और जगह मिलते ही वाहन निकालने की कोशिश से आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर निगम क्षेत्र के मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, नई सब्जी मंडी, तहसील रोड, कटोराताल रोड, बाजपुर रोड, रामनगर रोड और रेलवे स्टेशन रोड पर सुबह से देर शाम…
