श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में बढ़ने लगी रौनक

काशीपुर। नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चार सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मेन बाजार, पुरानी अनाज मंडी, रतन सिनेमा रोड और आवास विकास रोड समेत प्रमुख बाजारों में आकर्षक पोशाकों, पालने और श्रृंगार सामग्री की दुकानें सज गई हैं।श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न रंगों और डिजाइन की पोशाकें, मुकुट, मोर पंख, बांसुरी, हार, कंठी और झूले उपलब्ध हैं। इसके अलावा कान्हा और राधा की रंग-बिरंगी पोशाकों के साथ पूजा व सजावट से संबंधित सामग्री भी लोगों को आकर्षित कर रही है। दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। खासकर लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग में तेजी देखी जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment