काशीपुर। पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्रतार किया है। न्यायालय से जारी गिरफ्रतारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने मोसिन पुत्र निसार, निवासी अल्ली खा को गिरफ्रतार किया। आरोपी के खिलाफ विशेष सत्र विचारण वाद संख्या 42/22 में धारा 452, 376 और 307 भादवि के तहत मामला संबंधित है। गिरफ्रतारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की है और आरोपी को न्यायालय समक्ष पेश किया है। में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत व कांस्टेबल देवनाथ शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
