सीएम धामी ने खटीमा के पशुपतिनाथ मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना, बड़ी घंटी चढ़ाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा और आस्था के प्रतीक के रूप में मंदिर में बड़ी घंटी चढ़ाई।मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत श्रद्धालुओं ने अत्यंत गर्मजोशी के साथ किया। मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ सीएम का अभिनंदन किया। पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि “उत्तराखंड…

सीएम धामी बोले – स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को करें मजबूत, चंपावत में 115 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासी स्वदेशी अपनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश समृद्ध होने के साथ किसान, कामगार और छोटे उद्यमी आत्मनिर्भर बनेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चंपावत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित विधानसभा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विकास से जुड़ी 43 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 115.23 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा…

UKSSSC का बड़ा कदम — 5G जैमर और बायोमीट्रिक सुरक्षा पर 27-28 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, परीक्षा व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) अब अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करना चाहती। इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसमें परीक्षा केंद्र से लेकर आयोग तक के तमाम पहलुओं को शामिल किया गया है। इसी संदर्भ में इस महीने एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से जैमर (signal jammers) की कमियों पर चर्चा होगी।UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा में इस बात की शिकायत सामने आई कि केंद्रों पर लगाए गए 4G जैमर 5G नेटवर्क को ब्लॉक…

पेपर लीक के बाद UKSSSC करेगी बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, परीक्षा से लेकर केंद्र तक हर कड़ी का ऑडिट होगा

उत्तराखंड में हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को देखते हुए यूकेएसएसएससी अब परीक्षा सुरक्षा में नई रणनीति लागू करने जा रही है। एकल सदस्यीय न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में उजागर हुई खामियों, चूकों और सिस्टम की कमजोरियों को देखते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि आने वाली सभी परीक्षाओं में एक मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया जाएगा।रिपोर्ट के आधार पर अब आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि परीक्षा की तैयारी से लेकर प्रश्नपत्र केंद्र तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया — चाहे वह मुद्रण हो, सीलिंग हो, ट्रांसपोर्टेशन…

धनतेरस से दीपावली तक दून में सख्त सुरक्षा और नया ट्रैफिक प्लान लागू, बाजारों में वाहनों की एंट्री पर रोक, एसएसपी ने किया निरीक्षण

देहरादून। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर देहरादून पुलिस और प्रशासन ने शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और बाजारों में होने वाली चहल-पहल को देखते हुए पुलिस ने एक नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है ताकि शहर को जाम की समस्या से बचाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड, पीआरडी और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है।शहर…

गड्ढामुक्त सड़कों का संकल्प: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, दीपावली तक शहरी क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड में हाल की आपदाओं और भारी बरसात के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को निर्देश जारी किए हैं कि बड़ी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों की सभी प्रमुख सड़कों को दीपावली से पहले पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही राज्यभर की सड़कों को 31 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त बनाने की समयसीमा…

केदारनाथ धाम में बिजली आपूर्ति होगी और मजबूत: यूपीसीएल बना रहा अत्याधुनिक 33/11 केवी सब स्टेशन, तीर्थ क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम

केदारनाथ। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अब केदारनाथ धाम में बिजली व्यवस्था और भी बेहतर होने जा रही है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने घोषणा की है कि धाम क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि 2×5 एमवीए क्षमता वाले इस बिजलीघर का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा…

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई: 2026 तक बोर्ड मानक न अपनाने वाले मदरसे होंगे बंद, सीएम धामी ने शुरू किया ‘ऑपरेशन कालनेमि’

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में संचालित अवैध मदरसों पर बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जो मदरसे सरकारी बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं होंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां कुछ मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिनमें शिक्षा का स्तर मानक के अनुरूप नहीं है तथा कई स्थानों पर संदिग्ध छात्र, जिनमें बांग्लादेशी या रोहिंग्या तक शामिल थे, पाए गए। सरकार ने अब तक 250 से अधिक अवैध मदरसे बंद कर…

दीवाली पर PCB की सख्त निगरानी: देहरादून, काशीपुर समेत 8 शहरों में हवा और ध्वनि प्रदूषण पर कड़ी नजर, उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई

दीवाली के दृष्टिगत राज्य में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह निगरानी 13 अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिनों तक जारी रहेगी, जैसे हर साल दीवाली के समय की जाती है, ताकि पटाखों, आतिशबाजी और अन्य गतिविधियों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके। इस वर्ष पीसीबी ने विशेष रूप से आठ प्रमुख शहरों को चुना है, जिनमें देहरादून,…

पौड़ी की किसान बेटी अंकिता ध्यानी ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजाया नाम

देहरादून। कहते हैं कि मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों में उड़ान होती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है पौड़ी गढ़वाल के मेरुड़ा गांव की बेटी अंकिता ध्यानी ने, जो साधारण किसान-मजदूर परिवार से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।अंकिता ध्यानी किसान पिता महिमा नंद ध्यानी और गृहिणी मां लक्ष्मी देवी की बेटी हैं। गांव की सादगीभरी जिंदगी और सीमित संसाधनों के बावजूद अंकिता ने कभी हार नहीं मानी।…