महापौर दीपक बाली ने अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे के लगाने का किया शिलान्यास

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर को काशी की तरह सजाने की घोषणा के तहत महापौर दीपक बाली ने यहां वार्ड नंबर 25, अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लगाए जाने का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भारत माता की जय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर दीपक बाली जिंदाबाद के नारो से पूरा अल्ली खां क्षेत्र गूंज उठा और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे महापौर पर पुष्प वर्षा कर उनका…

नकल विरोधी कानून से बदली भर्ती व्यवस्था, साढ़े चार साल में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून अब प्रभावी परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरियों में चयन मेहनत, प्रतिभा और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर हो रहा है, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नई कार्यसंस्कृति आज उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई…

आजाद सामाज पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली

काशीपुर आजाद सामाज पार्टी की एक बैठक मौहल्ला अल्लीखां स्थित चौक पर हुई। जहां पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी युवा बूथ सेक्टर मजबूत करें जिससे कोई मुस्लिम व दलित वोट बैंक का फायदा न उठा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिव गंगा सिंह, जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी का प्रोग्राम कर युवाओं का जोड़ने का काम कर रहे हैं।…

औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों के न्यूनतम वेतन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां: पवन अग्रवाल

काशीपुर। केजीसीसीआई के अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा प्रदेश के सभी उद्यमियों एवं उद्योग प्रबन्धकों से कहा है कि जैसा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों के मध्य न्यूनतम वेतन को लेकर कुछ भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। बाहरी तत्वों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम वेतनमान 20,000 रूपये कर दिया गया है, जिसे उद्योग लागू नहीं कर रहे हैं। इस संवेदनशील मोड़ पर हमारा उत्तरदायित्व है कि हम अपने कामगारों को सच्चाई से अवगत कराएं। पवन अग्रवाल ने कहा…

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कांग्रेसियों ने मनाई 34वीं पुण्यतिथि

काशीपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस काशीपुर द्वारा गढ़वाल सभा स्थित नीलकंठ जूनियर हाईस्कूल गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारीम सैफी एवं पुर्व अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह भोजाक के दिशा-निर्देशन में किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एक बैठक का…

आईटीआई पुलिस ने तीन शराब की भट्ठियों तोड़कर किया हजारों लीटर लहन नष्ट

काशीपुर। अब आबकारी विभाग का कार्य स्थानीय पुलिस को करना पड़ रहा है आज इसी क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने ग्राम छोटी बरखेड़ी में खेतों/बहल्ला नदी के किनारे लगी तीन अवैध कच्ची शराब की भट्टियों व करीब 12 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब बेचने व बनाने वालों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में…

जिला अस्पताल की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था देख मंत्री…

ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर सीज

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई।पुलिस द्वारा हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों और रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा स्पेक्ट्रम मॉल में छापेमारी कर बुद्ध स्पा सेंटर को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज कर दिया गया।पुलिस…

राशन कार्ड सेवाएं हुईं डिजिटल, अब घर बैठे होंगे जरूरी काम

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए राशन कार्ड से जुड़ी तमाम सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत नया पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से लोग अब घर बैठे ही राशन कार्ड से संबंधित जरूरी कार्य आसानी से कर सकेंगे।नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन कार्ड सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। इसके तहत अब लोगों को नए राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने या अन्य सुधार कराने के लिए ब्लॉक और जिला पूर्ति कार्यालयों…

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

काशीपुर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस…