सूर्या फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ

काशीपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ सूर्या फाउंडेशन की ओर से आज वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम संकल्प के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, उसकी नियमित देखभाल करे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ वर्षा, जल संरक्षण, जैव विविधता और मानव जीवन के संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव सजग रहने का संकल्प लिया। महाअभियान का शुभारंभ सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर प्लांट के सीओ आशुतोष मिश्रा एवं फैक्ट्री मैनेजर शेखर जोशी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में उत्तराखड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, स्वरोजगार प्रमुख भरत साह, राहुल पांडे, बाबूराम, मनोज चौहान, नरेंद्र शर्मा, अमित ठाकुर, नन्हे सिंह, प्रिंस, अन्नी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महाअभियान आगामी दिनों में विभिन्न गांवों में लगातार चलाया जाएगा। अभियान के तहत हजारों पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment