5 अगस्त से नियमित पटरी पर दौड़ेगी रामनगर-देहरादून द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस

काशीपुर। काफी लंबे अरसे से रामनगर और काशीपुर क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। रामनगर-देहरादून-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15310/15309) का नियमित संचालन आगामी 5 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा तथा हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 15310 रामनगर-देहरादून द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5ः50 बजे रामनगर से रवाना होगी। यह ट्रेन काशीपुर (6ः22 बजे), रोशनपुर (6ः40 बजे), पीपलसाना (6ः52 बजे), मुरादाबाद (8ः21 बजे), नजीबाबाद (9ः41 बजे) और हरिद्वार (11ः10 बजे) से होकर दोपहर 12ः40 बजे देहरादून पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 15309 देहरादून-रामनगर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 3ः55 बजे देहरादून से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हरिद्वार (5ः32 बजे), नजीबाबाद (6ः28 बजे), मुरादाबाद (8ः30 बजे), पीपलसाना (9ः48 बजे), रोशनपुर (10ः05 बजे) और काशीपुर (10ः50 बजे) होते हुए रात 11ः30 बजे रामनगर पहुंचेगी। यह जानकारी सुमित कुमार , मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी की ओर पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा प्रेस को जारी विज्ञाप्ति में दी गयी। इस रेल सेवा को शुरू कराने का श्रेय काफी हद तक सांसद अनिल बलूनी के लगातार प्रयासों को दिया जा रहा है। उन्होंने लंबे समय से इस मांग को रेल मंत्रलय के समक्ष प्रमुऽता से उठाया था। शुभारंभ के मौके पर उन्होंने कहा कि यह केवल नई ट्रेन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है।वहीं रामनगर और काशीपुर के लोगों की मांगें लंबे समय तक फाइलों में ही अटकी रहीं। देहरादून के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को मुरादाबाद या दूसरे स्टेशनों पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब पहली बार रामनगर से देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों काे बड़ी राहत मिलेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment