बार सचिव की पुत्री आस्था चौहान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में किया उत्तराखंड का नाम रोशन

काशीपुर। काशीपुर बार सचिव अधिवक्ता यशवंत सिंह चौहान की पुत्री आस्था चौहान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामान्य वर्ग में पूरे भारत में 198वीं रैंक तथा उत्तराखंड में चौथा स्थान प्राप्त कर काशीपुर और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।आस्था की इस उल्लेखनीय सफलता पर काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सचिव यशवंत सिंह चौहान को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने आस्था की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में भी उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। आस्था की इस सफलता से अधिवक्ता समुदाय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment