काशीपुर। पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन बाईके बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सिंह उर्फ शेरा निवासी लालपुर, थाना टांडा बादली, जनपद रामपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को अलग-अलग स्थानों से तीन बाईके चोरी होने की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 जुलाई को मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई तीनों चोरी की बाईके बरामद कर ली गईं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीना रावत, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा एवं कांस्टेबल दर्शन सिंह शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
