नगर निगम में आईजीएल कंपनी के सौजन्य से महापौर ने किया फव्वारे का उद्घाटन

काशीपुर। काशीपुर की इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड आईजीएल फैक्ट्री के सौजन्य से नगर निगम में बनाए गए फव्वारे का आज महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा है कि इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर को प्रदान किया गया सहयोग सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह बहुमूल्य योगदान शहर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका…

मांगों को लेकर नगर निगम में सफाई कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी

काशीपुर। नगर निगम में सफाई कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी विभिन्न मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। आज नगर निगम में एक कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को वहां से हटा दिया, जिसके बाद वे पहले कोतवाली पहुंचे और फिर महेशपुरा स्थित सभा स्थल पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्तमान में एमएसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से कार्यरत हैं, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों का भविष्य निधि (पीएफ)…

ब्राह्मण सभा ने आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर गौ माता को खिलाया हरा चारा

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में विक्रम संवत 2083 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी (स्कंद पंचमी) के अवसर पर द्रोणा सागर स्थित गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में गौसेवा और गाय को हरा चारा खिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। बताया कि शास्त्रों में गाय को ‘गौमाता’ कहकर संबोधित किया गया है और मान्यता है कि उनके शरीर में 33 कोटि (प्रकार) देवी- देवताओं का वास होता है।…

बरसाती मौसम में नमी के कारण हो रहा लोगों को वायरल फीवर, अस्पतालों में बुखार के मरीजों की बड़ी भीड़

काशीपुर। मानसून के दौरान तापमान में हो रही नमी के कारण क्षेत्र में वायरल बुखार, टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन अधिक बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ- प्रियांक चौहान ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। इसके अलावा टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अधिक नमी, दूषित पानी और…

चोरी की तीन बाईको के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन बाईके बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सिंह उर्फ शेरा निवासी लालपुर, थाना टांडा बादली, जनपद रामपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को अलग-अलग स्थानों से तीन बाईके चोरी होने की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 जुलाई को मानपुर रोड स्थित…

रामनगर से देहरादून के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा उत्साहपूर्ण हुआ स्वागत

काशीपुर। रामनगर से देहरादून के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा का आज काशीपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। रामनगर से काशीपुर पहुंची ट्रेन का क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नई रेल सेवा को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने…

काशीपुर के प्रखर पंत का एमबीबीएस में चयन, JEE Mains के बाद NEET-UG में भी हासिल की बड़ी सफलता

काशीपुर। काशीपुर के लिए गर्व का क्षण है। जागृति पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र प्रखर पंत ने NEET-UG 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। इससे पहले प्रखर JEE Mains भी क्वालिफाई कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उन्होंने हल्द्वानी स्थित प्रदीप्स एकेडमी (Pradeep’s Academy) से NEET की तैयारी की और अपनी लगन, मेहनत तथा समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रखर पंत की प्रारंभिक शिक्षा जागृति पब्लिक स्कूल, काशीपुर से ही हुई। बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति…