काशीपुर। काशीपुर की इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड आईजीएल फैक्ट्री के सौजन्य से नगर निगम में बनाए गए फव्वारे का आज महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा है कि इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर को प्रदान किया गया सहयोग सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह बहुमूल्य योगदान शहर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर निगम काशीपुर की ओर से इस महत्वपूर्ण सहयोग एवं सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पित भावना के लिए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इस मौके पर नगर आयुक्त रविन्द्र बिस्ट , आलोक सिंघल, एक्सिक्यूटिव डॉयरेक्टर, राजेश कुमार, हेड एच. आर एंड एडमिन, विक्रांत चौधरी, ए.जी.एम.एडमिन, रमेश चंद्र उपाध्यक्ष, हेड लाइजनिंग, मुक्ता सिंह सदस्य राज्य महिला आयोग, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिस्ट , मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कल्पना राणा मंडल अध्यक्ष समेत समस्त पार्षद मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
