ब्राह्मण सभा ने आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर गौ माता को खिलाया हरा चारा

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में विक्रम संवत 2083 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी (स्कंद पंचमी) के अवसर पर द्रोणा सागर स्थित गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में गौसेवा और गाय को हरा चारा खिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। बताया कि शास्त्रों में गाय को ‘गौमाता’ कहकर संबोधित किया गया है और मान्यता है कि उनके शरीर में 33 कोटि (प्रकार) देवी- देवताओं का वास होता है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने गौमाता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा एडवोकेट, पंकज शर्मा एडवोकेट, प्रचार मंत्री हरदीप शर्मा, पार्षद दीपा पाठक, गौशला इंचार्ज दशरथ पांडे, विधु शेऽर शर्मा एडवोकेट, राज दीपिका मधुर, दीप पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment