काशीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए जहाँ पर डीजल पेट्रोल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल और सीएनजी की बढ़नी कीमतों को लेकर कहा कि सरकार नीट के पेपर लीक होने के चलते मुद्दा भड़काने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों मैं वृद्धि की गई है, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने…
Category: उत्तराखंड
डीजी सूचना बंशीधर तिवारी का बड़ा फैसला, सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”
देहरादून। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं।महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और…
उत्तराखंड में मतदाता सूची का बड़ा पुनर्गठन, एक साल में 4.53 लाख नाम हटे, अब 79.76 लाख मतदाता शेष
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। पिछले करीब एक वर्ष में राज्य की मतदाता सूची से 4 लाख 53 हजार 459 नाम हटाए गए हैं। इसके बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 79 लाख 76 हजार रह गई है। इससे पहले एक जनवरी 2025 को जारी अंतिम मतदाता सूची में राज्य में कुल 84 लाख 29 हजार 459 मतदाता दर्ज थे। चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष सत्यापन और सूची शुद्धिकरण अभियान के बाद यह बड़ा बदलाव सामने आया है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी…
नगर के जाने-माने अधिवक्ता हनीफ एडवोकेट का निधन
काशीपुर। काशीपुर के जाने-माने अधिवक्ता एवं बसपा नेता मुहम्मद अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट के पिता 73 वर्षीय हनीफ सिद्दीकी का बीती रात बीमारी के चलते निधन हो गया। वह काफी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर तमाम राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। गुरूवार की दोपहर जोहर की नमाज के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द खा किया गया। बतादें कि अपने मधुर व्यवहार के चलते स्व- हनीफ सिद्दीकी की अधिवक्ताओं में एक अलग पहचान थी। उनके…
कोतवाली परिसर में लायंस क्लब और केवीआर अस्पताल ने संयुक्त रूप से लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एवं केवीआर हॉस्पिटल द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोतवाली परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह, काशीपुर सीओ प्रभारी प्रशांत कुमार, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन कुमार बुधानी तथा क्लब पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। शिविर में पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा फिजिशियन परामर्श, आंखो की जांच, बीएमडी टेस्ट, ईएनटी एंडोस्कोपी, ब्लड प्रेशर व…
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी से गर्मी पर ब्रेक, अगले कुछ दिन राहत के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में मई महीने के बीच मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दे रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक बनी हुई है। राजधानी देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जो मई महीने के लिहाज…
उत्तराखंड को मिलेंगे 243 नए डॉक्टर, पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बड़ी मजबूती
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से बनी चिकित्सकों की कमी अब काफी हद तक दूर होने जा रही है। राज्य को जल्द ही 243 नए डॉक्टर मिलने वाले हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों और दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से सामान्य ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 243 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और चयनित अभ्यर्थियों को 14 मई को मुख्यमंत्री सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
द टचवुड स्कूल के अब्दुल रहमान ने वुशु चैंपियनशिप में बढ़ाया मान, जीता सिल्वर मेडल
काशीपुर। वुशु चैंपियनशिप 2026 में द टचवुड स्कूल के छात्र अब्दुल रहमान अख्तर ने 28 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। छात्र ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले में स्कूल का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जहाँ जिले भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, लेकिन अब्दुल रहमान ने पूरे आत्मविश्वास, जोश और दमदार तकनीक के साथ शानदार खेल दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अब्दुल रहमान…
विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
काशीपुर। नगर के एक स्कूल में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारम्भ किया गया। कैंप के प्रथम दिवस में कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में केवीआर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गईं। हेल्थ कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों की आंखो, कान, गले, दांत, ऊंचाई, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। इस दौरान…
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- भारत की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में सोमवार को आयोजित ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और रणनीतिक क्षमता की जमकर सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने इस अभियान के माध्यम से दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान पर…
