अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

काशीपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 4-66 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने गंगे बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास चेकिंग के दौरान लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा निवासी सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4-66 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, कांस्टेबल सचिन कुमार व मनोज जोशी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment