काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्रतार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्रतार अभियुक्तों में एनडीपीएस एक्ट में अमन खान पुत्र नावेद खान निवासी मौहल्ला थाना साबिक एवं मारपीट-गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे रहे पर्वतीय कालोनी निवासी देवराज पुत्र लखन सिंह को गिरफ्रतार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, उपनिरीक्षक मीना रावत, कांस्टेबल मनोज जोशी व दर्शन सिंह शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
