देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच आमजन को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देते हुए एक अनोखी पहल की। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया और स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। मंत्री की इस पहल को ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर वर्तमान…
Category: उत्तराखंड
वृद्धा को अपने ही कर रहे प्रताड़ित एसडीएम से लगाई इंसाफ की गुहार
काशीपुर। अपने पुत्रों व पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाती एक वृद्धा पिछले काफी समय से परेशान घूम रही है। करीब पंद्रह दिन पहले उसने उपजिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। बीती 24 अप्रैल को मौहल्ला महेशपुरा निवासी भूरी पत्नि नन्हे सिंह ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसके दो पुत्र और पुत्रवधू आये दिन उसे परेशान करते हैं और खाने-पीने के लिये कुछ भी नहीं देते हैं। आरोप लगाया कि उसकी सारी जमापूंजी पुत्रों ने आपस…
विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 19 चैकों का वितरण
काशीपुर। मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त राशि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कारपोर्ट ऑफिस में पात्र लोगों को वितरित की। कुल 4 लाख 65 हजार रूपये राशि के 19 चैकों का वितरण किया। विधायक चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में मोहम्मद इरशाद पुत्र स्व- मोहम्मद अहमद निवासी विजयनगर नई बस्ती को 20 हजार, श्रीमती सलमा पत्नी रहिश अली निवासी कचनाल गाजी को 15 हजार, अनीस अहमद पुत्र शौकत हुसैन निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी को 20 हजार, रजिया पत्नी स्व- नसीबुल्ला निवासी महेशपुरा को 20 हजार, किरन देवी पत्नी नन्दराम सिंह…
परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना
काशीपुर। परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात व हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 मई की सुबह परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए मुरादाबाद गया था। जब वह आज सुबह घर वापस पहुंचा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता…
जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने कार्ड, ड्रॉइंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल
काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने सुंदर ड्रॉइंग बनाईं, आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए तथा बैंगल डेकोरेशन गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता और कला कौशल सीखने का अवसर मिला।…
जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने कार्ड, ड्रॉइंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल
काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने सुंदर ड्रॉइंग बनाईं, आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए तथा बैंगल डेकोरेशन गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता और कला कौशल सीखने का अवसर मिला।…
सीएम धामी ने ₹1096 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पुल निर्माण से लेकर महाकुंभ 2027 की तैयारियों तक कई बड़े फैसले
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी देते हुए कुल 1096 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। सरकार के इन फैसलों में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी निकायों को वित्तीय सहायता, पंचायतों के विकास, शिक्षकों के वेतन भुगतान और महाकुंभ 2027 की तैयारियों जैसे कई बड़े विषय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द…
महापौर दीपक बाली ने गढ़ी नेगी में किया 8 सडकों का शिलान्यास: हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें लड्डुओं से तोला
काशीपुर। इसे कहते हैं काम की राजनीति से जनता के दिलों पर छा जाना। कुछ ऐसा ही शानदार नजारा देखने को मिला गढ़ी नेगी नगर पंचायत में। मौका था सांसद अजय भट्ट जी के प्रयासों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ी नेगी नगर पंचायत को दिए गए पैसे से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और पेंशन स्वीकृति के पत्र बांटने का। जनता की भारी मांग पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाढला द्वारा महापौर दीपक बाली को गढ़ी नेगी में इन विकास कार्यों के शिलान्यास हेतु…
सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं के लिए दी करीब 135 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण, शिक्षा, पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए करीब 135 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई इन स्वीकृतियों को राज्य में आधारभूत सुविधाओं के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग समयबद्ध, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए,…
चंपावत में दुष्कर्म मामले को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला
काशीपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी और आरोपियों को कथित राजनीतिक संरक्षण दिए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजाक के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस काशीपुर के जिला अध्यक्ष सारिम सैफी ने किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रदेश सरकार…
