कॉलोनी के खाली प्लाट में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत

काशीपुर। काशीपुर के महादेव कॉलोनी में उस समय कोहराम मच गया. जिस समय मोहल्ले के ही दो मासूम दोस्त घर से खेलने के लिए निकले थे..और पड़ोस मे पानी से भरे प्लाट मे डूबकर दोनों ही मासूमों की मौत हो गयी.. स्थानियों ने डूबे दोनों मासूम बच्चों को पानी से बाहर निकाला और आनन -फानन में यहां के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया… हादसे के बाद से ही दोनों ही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों मासूमों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। आपको बता दे कि काशीपुर के बड़े गुरुद्वारे के समीप महादेव कॉलोनी में दिल को दहला देने वाली घटना घटित हो गई. छह वर्षीय देव पुत्र राजेंद्र निवासी उत्तर प्रदेश के ग्राम हरपुरा थाना स्वार जनपद रामपुर हालिया निवासी महादेव नगर काशीपुर के पिता किराए के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैँ और छह वर्षीय मयंक पुत्र नन्हे निवासी काशीपुर के पिता नन्ने भी किराये के मकान मे रह कर मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं मयंक और देव दोनों दोस्त थे। बताया जा रहा है की दोनों बच्चे पास की महादेव कॉलोनी में स्थित एक खाली प्लॉट्स में बरसात के कारण हुए जलभराब में नहाने के लिए चले गए नहाते समय दोनों गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे इसी दौरान आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों ने उन्हें बताया कि पानी में दो बच्चे डूब गए है लोगो ने दोनो बच्चो को बाहर निकाला ओर आनन-फानन में काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक परीक्षण के बाद दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया। दोनों मासूमों की मौत की सूचना मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। 6 वर्षीय मृतक मयंक की मां रीना ने बताया कि मयंक और देव दोनों खेलने के लिए गए थे वहां खाली पड़े प्लॉट में गहरे गहरे गड्ढे हैं जिससे बरसाती पानी होने से जल भराव हो गया और मेरा बच्चा डूब कर मर गया मयंक 6 वर्ष का है और वह नर्सरी में श्री श्याम एक्सिस स्कूल में पड़ता है और उन्होंने रोते बिलखते कहा कि मैं यहां पर किराए के मकान में रहकर लोगों के घरों में खाना बनाकर घर का भरण पोषण करती हूं। अपर पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि महादेव कालोनी गुरुद्वारे के पीछे बरसात से हुए जलभराब में डूबने से 6 वर्ष के 2 बच्चे देव पुत्र राजेन्द्र कश्यप ओर मयंक पुत्र नन्हे की मौत हो गई ओर दोनो बालको का पंचायतनामा कराया जा रहा है ताकि पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा सके पीड़ित परिवार को सांत्वना दी गई है शांति व्यवस्था कायम है अग्रिम कार्यवाही जारी है वंही पानी निकासी के लिए स्थानीय पार्षद से अपेक्षा की गई है की वंहा का पानी निकालने में सहयोग करे ओर वंहा बांस गाड़कर कोसन टेप लगाने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment