काशीपुर। काशीपुर के महादेव कॉलोनी में उस समय कोहराम मच गया. जिस समय मोहल्ले के ही दो मासूम दोस्त घर से खेलने के लिए निकले थे..और पड़ोस मे पानी से भरे प्लाट मे डूबकर दोनों ही मासूमों की मौत हो गयी.. स्थानियों ने डूबे दोनों मासूम बच्चों को पानी से बाहर निकाला और आनन -फानन में यहां के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया… हादसे के बाद से ही दोनों ही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना के बाद सूचना…
Day: July 15, 2026
बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, सांसद अजय भट्ट ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
सितारगंज। काशीपुर–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बेगुल नदी पर बनने वाले नए पुल के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 10.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। भूमि पूजन के दौरान…
चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय ने मनाया हरेला, प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने दिलाया हरियाली का संकल्प
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक…
प्रदेश के विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री ने करीब ₹38 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों को भी राहत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और आधारभूत विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए करीब 38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राज्य सरकार के पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों को भी बड़ी राहत देते हुए 1 जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) की बढ़ी हुई दरों को मंजूरी दे दी है। सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत…
18 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी काशीपुर रामनगर देहरादून एक्सप्रेस
काशीपुर। वर्षों पुराना इंतजारकाशीपुर और रामनगर क्षेत्र के लाखों लोगों का आखिरकार खत्म होने जा रहा है। आगामी 18 जुलाई से रामनगर– देहरादून एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा की जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की। ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है, क्योंकि इससे देहरादून की यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। सांसद अनिल बलूनी ने अपने संदेश में कहा कि रामनगर और…
