काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, कु. सृष्टि सिंह, बी.एड. विभाग के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
