काशीपुर में पुलिस का अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 18 लोगों पर कार्रवाई

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली काशीपुर पुलिस ने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जहां उनकी काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने से कानून व्यवस्था प्रभावित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी…

काशीपुर में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की धीमी रफ्तार, 500 डोज उपलब्ध होने के बावजूद सिर्फ 92 किशोरियों को लगा टीका

काशीपुर। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए चलाया जा रहा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान काशीपुर क्षेत्र में अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने के बावजूद अब तक बेहद कम किशोरियों का टीकाकरण हो सका है। स्थिति यह है कि अस्पताल को 500 डोज उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन अब तक केवल 92 किशोरियों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है। अभियान की धीमी प्रगति को लेकर स्वास्थ्य…

केदारनाथ धाम में 50 बेड के आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण, सीएम धामी बोले- उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा निर्मित 50 बेड के आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण किया। “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना के साथ शुरू किए गए इस अस्पताल का संचालन ‘स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी’ द्वारा किया जाएगा। समुद्र तल से लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थापित यह अस्पताल चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अस्पताल के उद्घाटन…

बेरीनाग बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया संवाद, गरमा-गरम जलेबी का लिया स्वाद

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों के बीच आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार में पैदल भ्रमण करते हुए आम जनता, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री के अचानक बाजार पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े।बाजार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान…

मानसून को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 24×7 तैयार रहने के दिए निर्देश

देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में विभागों और जनपदों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानसून से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।बैठक में…

मौसम में ठंडक से यूपीसीएल को राहत, प्रदेश में एक करोड़ यूनिट तक घटी बिजली की मांग

देहरादून। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम के बदले मिजाज और लगातार हो रही बारिश ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को बड़ी राहत दी है। बढ़ती गर्मी के कारण जहां अप्रैल के अंतिम दिनों में बिजली की मांग लगातार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच रही थी, वहीं अब तापमान में गिरावट आने से बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में प्रदेश में बिजली की मांग घटकर लगभग 4.4 करोड़ यूनिट प्रतिदिन के आसपास पहुंच गई है, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बना दबाव काफी…

यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के यमकेश्वर पहुंचे, जहां उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र के विकास…

चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा की खुली कलह: अनुपम

काशीपुर। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने जिला चंपावत में हुई दिल दहला देने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरे उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना है। दिनदहाड़े एक बालिका के साथ कई युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों की पूरी तरह पोल खोलने वाली…

प्रशांत कुमार बने काशीपुर के नये सीओ

काशीपुर। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के चलते रुद्रपुर के सीओ सिटी रहे प्रशांत कुमार का तबादला होने पर आज उन्होंने काशीपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें काशीपुर बाजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। बतादें कि सीओ प्रशांत कुमार उत्तराखंड पुलिस सेवा के प्रान्तीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। आज काशीपुर कोतवाली पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत कर विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी लेते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य विस्तारपूर्वक गहन विचार किया।

ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

काशीपुर। नगर के ज्ञानार्थी कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के मेधावी एवं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु भव्य “मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह 2026” का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर डी.के साहू , गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, तरावती सरोजनी स्कूल की प्रधानाचार्य शेफाली पांडे, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती…