देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद में जलभराव की समस्या और उसके प्रभावी समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।बैठक में जानकारी दी गई कि देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी और…
Category: उत्तराखंड
सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं जाने देने की तैयारी: सीआर पाटिल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य में भारत की ओर से पाकिस्तान को पानी नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार सिंधु नदी प्रणाली के जल को पाकिस्तान तक पहुंचने से रोकने के लिए तेजी से आवश्यक कदम उठा रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1960 में हुई सिंधु जल संधि को समाप्त नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित (इन एबेयंस)…
मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से सहयोग की अपील
देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी भी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राज्य के सभी…
अवैध कच्ची शराब समेत युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। गश्त के दौरानकुंडा कोतवाली पुलिस ने नैनी पेपर मिल के पास बाबरखेड़ा जाने वाली सड़क के मुहाने पर कच्ची शराब की तस्करी कर ले जाते श्यामनगर निवासी गिरधारी लाल पुत्र स्व- प्रसादी राम को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक ग्रे रंग के कपड़े के थैले के अंदर से 60 पाउच करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी का आबकारी एक्ट की धारा 60(1) के तहत चालान किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनू सिंह व कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।
महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खटीमा उनके गृह जनपद में की शिष्टाचार भेंट
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने खटीमा पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी एवं युवा हृदय सम्राट तथा विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनके द्वारा गत दिवस काशीपुर मैं होने वाले 25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास करने पर काशीपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। महापौर दीपक बाली मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए शनिवार सुबह खटीमा के लिए प्रस्थान कर गए और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी से शिष्टाचार भेट की। उन्होंने काशीपुर में करीब…
खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी,…
2027 मिशन पर भाजपा का फोकस, हारी हुई 23 सीटों पर उतारे जाएंगे दिग्गज नेता
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक सांसद, मंत्री और विधायक को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे प्रवास करने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हारी हुई विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करते हुए कोर कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया…
उत्तराखंड में धधक रहे जंगल, 500 के पार पहुंचीं वनाग्नि की घटनाएं
देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने के बाद से अब तक जंगलों में आग लगने की 500 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सैकड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में कुल 508 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में सर्वाधिक 373, कुमाऊं मंडल में 82 तथा वन्यजीव क्षेत्रों में 53 घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।इन…
चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री की समीक्षा, केदारनाथ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख के पार
देहरादून। चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी आईएमए की पासिंग आउट परेड की सलामी, महिला कैडेट्स भी बनेंगी ऐतिहासिक क्षण की गवाह
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड (पीओपी) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष आयोजित होने वाली 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड कई मायनों में विशेष रहने वाली है, क्योंकि देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवप्रशिक्षित कैडेट्स की सलामी लेंगी।राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए अकादमी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परेड की…
