संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने लगाई फांसी , पुलिस जाँच में जुटी

काशीपुर। महुआखेड़ा के मोहल्ला शक्ति चौराहा में किराये के मकान में रह रही 21 वर्षीय नवविवाहिता ने बीती शाम कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका विवाह 12 मई को हुआ था। विवाह के बाद दंपती महुआखेड़ा में किराये के मकान में रह रहे थे। बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:55 बजे उसका पति खाना खाने के लिए घर पहुंचा। मकान का मुख्य गेट बंद था। जबकि छोटा गेट खुला हुआ था। मकान में पहुंचने पर उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा। उसके कमरे में मोबाइल पर गाने चल रहे थे। पता चला है कि नवविवाहिता ने दोपहर 12:22 बजे अपने पति को फोन किया था, लेकिन वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसलिए कॉल रिसीव नहीं हो सकी। इसके बाद पति ने दो बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पति ने बताया कि सोमवार रात दोनों मेला देखने गए थे और बाजार से खरीदारी कर घर लौटे थे। उसके अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था। सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, कांस्टेबल भुवन चंद्र, सुरेंद्र कंबोज और राधा गोस्वामी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के कांस्टेबल रोहित कुमार और सचिन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार काशीपुर पंकज चंदोला भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है। कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस की जांच जारी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment