देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से राहुल गांधी सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।राहुल गांधी देहरादून के सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बन्नू रेसकोर्स में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे तथा छात्रों के सवालों के जवाब भी देंगे। कार्यक्रम को संवादात्मक स्वरूप दिया गया है, ताकि युवा अपनी बात सीधे राहुल गांधी के सामने रख सकें।कार्यक्रम स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंच पर केवल राहुल गांधी मौजूद रहेंगे, जबकि छात्रों के बैठने और संवाद की अलग व्यवस्था की गई है। मैदान का आकार सीमित होने और बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पंडाल में स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा कार्यक्रम में शामिल होकर संवाद का हिस्सा बन सकें। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को युवाओं की आवाज़ सुनने और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment