पत्नी से मारपीट करने वाला पति पुलिस हिरासत में

काशीपुर। हिम्मतपुर में पत्नी के साथ मारपीट और झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को आईटीआई थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस ने डायल-112 के माध्यम से हिम्मतपुर निवासी रेखा ने सूचना दी कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर डायल-112 कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां रेखा का पति सिकंदर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और फौजदारी पर आमादा होने लगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए सिकंदर पुत्र राम आसरे प्रसाद, निवासी हिम्मतपुर, थाना आईटीआई, ऊधमसिंह नगर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल दीपक जोशी व भुवन चंद्र शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment