पूर्व में हुए विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में अज्ञात जेबकतरें कई लोगों के पर्स चुरा लिए, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

काशीपुर। पूर्व में हुए विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में अज्ञात जेबकतरें कई लोगों के पर्स चुराकर रफूचक्कर हो गये। बतादें कि उक्त प्रोग्राम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शामिल होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये और उन्होंने कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आलू फार्म निवासी तेज बहादुर गुप्ता पुत्र ब्रह्मा गुप्ता ने बताया कि वह बीती 14 अगस्त को रामनगर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री के नियत कार्यक्रम में सम्मिलित होने…

पहाड़ की सड़कों पर आपदा का वार, हर साल 300 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों पर हर साल आपदा भारी पड़ रही है। बारिश और भूस्खलन से राज्य की एक-तिहाई से ज्यादा सड़कें प्रभावित हो जाती हैं, जिससे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हर साल 300 से 400 करोड़ रुपये तक की क्षति का सामना करना पड़ता है। इस बार मानसून में ही 300 करोड़ से अधिक का नुकसान दर्ज किया गया है और 2500 से ज्यादा सड़कें जख्मी हो चुकी हैं। विभाग नए टेंडर जारी कर मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी में जुटा है।चिंता की बात यह…

उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में जल्द बड़ा कदम उठने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्चस्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माण और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार कर सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।…

उत्तराखंड में फिर बरपा बादल फटने का कहर: चमोली के थराली तहसील में देर रात मची तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त – एक लड़की की मौत, एक व्यक्ति लापता

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है और इसके चलते पहाड़ों में आपदा का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को कुछ ही दिन बीते थे कि अब चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। अचानक आई इस आपदा से क्षेत्र में भारी तबाही मची है और कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि बादल फटने से काफी मात्रा में मलबा आया, जिससे एसडीएम आवास समेत…

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 10 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी पंत पार्क में

काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 सितंबर को प्रातः 10 बजे स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में हर्षाेल्लास एवं श्रृद्धापूर्वक मनाई जाएगी। गोविंद बल्लभ पंत समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही कहा कि आगामी सप्ताह वे जिलाधिकारी से मुलाकात कर पंत पार्क की दशा सुधारे जाने का आग्रह करेंगे। श्री महरोत्रा ने बताया कि वर्ष में एक बार पंत जयंती के अवसर पर पार्क का…

आपदा में मौत पर 72 घंटे में मिलेगी आर्थिक सहायता : सीएम धामी के निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर प्रभावित परिवार को 72 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। यदि मृतक की शिनाख्त या किसी अन्य कारण से विलंब होता है, तो हर हाल में एक सप्ताह के भीतर सहायता राशि दी जानी चाहिए।मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की जानकारी सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों को दी। बैठक में सचिव ने जिलाधिकारियों को मानसून अवधि में…

गंजमुरादाबाद में 49 लाख का छात्रवृत्ति घोटाला : ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच, पहले दिन 23 स्कूलों में फर्जीवाड़ा उजागर

लखनऊ।पंद्रह साल पुराने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आखिरकार शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार को गंजमुरादाबाद ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों के पुराने अभिलेख खंगालकर जांच की। वर्ष 2009 में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में करीब 49 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का मामला सामने आया था।जांच में पाया गया कि जालसाजों ने कई स्कूलों में फर्जी छात्रों के नाम दर्ज कर वजीफा निकाला, यहां तक कि एक ही नाम को कई स्कूलों में दिखाकर छात्रवृत्ति की रकम डकार ली गई। बुधवार को ईओडब्ल्यू…

गवाहों को मिलेगी पूरी सुरक्षा : धामी कैबिनेट ने दी साक्षी संरक्षण योजना-2025 को मंजूरी

देहरादून। मुकदमों के गवाहों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में साक्षी संरक्षण योजना-2025 को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले को न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।इस योजना के तहत गवाहों की सुरक्षा के लिए राज्य साक्षी संरक्षण समिति का गठन किया जाएगा। इसकी व्यवस्था भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 398 में की गई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड…

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुशलता पूर्वक संपन्न कराने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

काशीपुर। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा मचाये गये अनुचित व भारी हंगामे के बीच मुख्यंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस कार्यकुशलता के साथ ‘चिरवांछित उत्तराखड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025’ को सदन द्वारा ध्वनिमत से पारित कराने में सफलता प्राप्त की वह उनकी कार्यशैली के धनी होने की पुष्टि करता है। उक्त बयान प्रेस को जारी विज्ञप्ति में देते हुए लोकतंत्र सेनानी संघ काशीपुर ईकाई के कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि उक्त विधेयक लोकतंत्र सेनानी व उनके परिजनों के लिए निराशा में आशा की किरण लेकर…

महिला, युवा और भूतपूर्व सैनिकों के लिए बनेगी अलग रोजगार नीति : कैबिनेट का बड़ा फैसला

भराड़ीसैंण।गैरसैंण में विधानसभा सत्र सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में तय हुआ कि महिलाओं, युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग रोजगार नीति बनाई जाएगी। इन नीतियों के तहत कौशल विकास, स्वरोजगार और सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी के अवसर बढ़ाए जाएंगे।सीएम धामी ने बताया कि युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मौन पालन, एप्पल मिशन और बागवानी जैसे क्षेत्रों में हर ब्लॉक में प्रारंभिक चरण में 200 लोगों को प्रशिक्षण…