उत्तराखंड विधानसभा सत्र: भराड़ीसैंण में धारा 163 लागू, प्रदर्शनों पर रोक, सुरक्षा में 804 पुलिसकर्मी तैनात

गैरसैंण (भराड़ीसैंण), 18 अगस्त 2025: गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन का मानना है कि सत्र के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहते हैं, ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या से बचने के लिए यह कदम उठाना ज़रूरी है।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के…

पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

देहरादून। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट लागू है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।मौसम विभाग का…

ज्ञानार्थी कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और बंदनवारों से अत्यंत आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्पण शर्मा रहे। उनका भव्य स्वागत कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर पारंपरिक रीति से किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्रों ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बाँध दिया। माखन चोरी, रासलीला,…

भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, तैयारियां पूरी

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, जिसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि जैसा पहले से प्रस्तावित था, सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगा और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र से पहले उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सत्र को सुचारु रूप से…

“काशीपुर नगर निगम में हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस”

काशीपुर। नगर व क्षेत्र के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों की तरह नगर निगम काशीपुर में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अद्भुत करतब दिखाकर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर नगरवासियों से आह्वान किया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि विकास किसी एक व्यक्ति से संभव नहीं, बल्कि इसके लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।सुबह महापौर…

सीएम धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान, देहरादून में आयोजित राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भावपूर्ण सम्मान अर्पित किया और पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (सेवा के आधार पर) प्राप्त करने वाले:श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, देहरादूनयागेश चंद्र, डीएसपी, इंटेलीजेंसविपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर, जीआरपीनरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर, हरिद्वारराकेश चंद्र भट्ट, एसआई, सीआईडी, देहरादूनअजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादूनसुनीत कुमार, हेड…

धामी कैबिनेट बैठक: ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण – पंचायतीराज (संशोधन) विधेयक 2025 को विधानसभा में लाने की मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का सबसे अहम फैसला उत्तराखंड पंचायतीराज (संशोधन) विधेयक 2025 को विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में लाने को लेकर रहा। इस विधेयक के जरिये राज्य की पंचायतीराज व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे, जिससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कई पुराने प्रावधानों में संशोधन होगा।बैठक में यह तय किया गया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 25 जुलाई 2019 से पहले जिनके दो से अधिक जीवित संतानें हैं, वे चुनाव…

हर्षिल घाटी में मौसम बिगड़ा, राहत सामग्री लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर लौटे; धराली आपदा में लापता लोगों की खोज जारी

उत्तरकाशी। धराली आपदा का आज नौवां दिन है और अब तक 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की तलाश के लिए चौतरफा प्रयास जारी हैं, लेकिन हर्षिल घाटी में खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। बुधवार को आपदा राहत सामग्री लेकर जा रहे एमआई-17 और चिनूक हेलिकॉप्टर को खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा।खीरगंगा का जलस्तर बढ़ने से संपर्क पुलिया बह गई है, जिससे कई स्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।…

उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण पर कानून और सख्त, अब 14 साल तक की सजा; धामी कैबिनेट के 16 बड़े फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 16 अहम फैसले लिए गए। बैठक में शहरी विकास, परिवहन, शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।सबसे बड़ा निर्णय जबरन धर्मांतरण को लेकर लिया गया। धार्मिक स्वतंत्रता कानून में संशोधन करते हुए इसे और सख्त बनाया गया है। अब गैंगस्टर एक्ट जैसे कठोर प्रावधान लागू होंगे और दोषी को 14 साल तक की सजा हो सकेगी।बैठक में लिए गए अन्य प्रमुख निर्णय—1. जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून – धार्मिक स्वतंत्रता कानून में संशोधन,…

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली ने पूरे काशीपुर शहर का माहौल बदल दिया

काशीपुर/ उत्तराखंड। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली ने पूरे काशीपुर शहर का माहौल बदल दिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत एस. यू. इंटर कॉलेज काशीपुर में इस भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, कॉलेज स्टाफ और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत मुख्य बाजार, महेशपुरा चौराहा, पंजाबी सराय, अल्ली खां चौक, हज़रत नगर होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में तिरंगों की लहर और देशभक्ति के नारों की गूंज ने माहौल को जोश और गर्व…