उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भीमताल के जोन स्टेट क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि वन विभाग की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार के पेड़ों का पातन नहीं किया जाएगा और पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा।मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष हुई। याचिका में आरोप लगाया गया था कि जोन स्टेट क्षेत्र…
Day: January 1, 2026
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा संकट: 4 हजार से अधिक स्कूल बंदी की कगार पर, कई में गिनती के रह गए छात्र
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एक गंभीर और चिंताजनक दौर से गुजर रही है। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में एक-दो नहीं बल्कि चार हजार से अधिक सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो बंदी की कगार पर खड़े हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 10 या उससे भी कम रह गई है। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2025 में प्रदेश में एक भी नया सरकारी स्कूल नहीं खुला, जबकि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के नाम पर लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं और शिक्षा विभाग…
नूतन वर्ष 2026 के आगमन पर लोगों ने जमकर लगाए
ठुमकेकाशीपुर। नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने बीती रात को जमकर जश्न मनाया। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी के साथ घरों में लोग झूम उठे। वहीं, इस मौके पर आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2025 को अलविदा कहा और नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया। शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और सोसाइटी में अलग-अलग थीम पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं, कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं, गायकों…
उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 112 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 साधारण, 10 वातानुकूलित और 2 वोल्वो बसों को शामिल किया गया। इस अवसर पर परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस राज्य में सुरक्षित, सुदृढ़ और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर है, ताकि आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 का पहला दिन परिवहन निगम के लिए एक शुभ और सकारात्मक शुरुआत लेकर आया है। नई बसों…
उदयराज हिंदू इंटर कालेज कीएनएसएस शाखा इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ
काशीपुर। राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटोराताल में उदयराज हिंदू इंटर कालेज की एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि खड शिक्षा अधिकारी डी- के- साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्वागत गीत, लक्ष्यगीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा ने सात दिवसीय शिविर संचालन कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साहू ने लक्ष्यगीत और एन-एस -एस के आदर्श वाक्य ‘मैं…
श्री रामकथा की अमृत वर्षा का समापन, पूर्व विधायक ने लिया आशीर्वाद
काशीपुर। श्री रामकथा की अमृत वर्षा अपने निर्धारित समय सायं 5 बजे थम गई और कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पूज्यपाद पंडित बृजेश पाठक जी महाराज ने अपने रुग्ध कंठ से सभी श्रोतागण को उनके भविष्य के लिए सभी प्रकार की मंगल कामनाएं आशीर्वाद के रूप में दीं जिनको सुनकर श्रोतागण की आंखे भी भर आईं तथा अपने अश्रुपूरित नेत्रों से पूज्य व्यास जी महाराज के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए विदाई दी। 31 दिसंबर को वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के अन्यत्र…
