ठुमकेकाशीपुर। नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने बीती रात को जमकर जश्न मनाया। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी के साथ घरों में लोग झूम उठे। वहीं, इस मौके पर आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2025 को अलविदा कहा और नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया। शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और सोसाइटी में अलग-अलग थीम पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं, कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं, गायकों ने अपने गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा। इसी के साथ ही एक दूसरे के गले मिलकर लोगों ने नए साल की शुभकामनाएं दी और मिष्ठान वितरण किया गया और आने वाले नए साल में सुख समृद्धि की कामना की गई।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
