काशीपुर। महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड की हत्या का आईटीआई पुलिस ने तीन दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। घटना का खुलासा करते हुए आज पुलिस क्षेत्रधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि यूपी के जिला बुलंदशहर के ग्राम सैदपुरा निवासी करमवीर सिंह महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहते थे। बीते रविवार को उनका शव फैक्ट्री परिसर के मुख्य गेट के पास पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र रिंकु कुमार की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में उसके साथ अप्रान्त (25) पुत्र योगेन्द्र नि0 उपरोक्त भी काम करता था जो घटना के बाद मौके पर अपना मोबाईल फोन छोडकर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि अप्रांत की गिरफ्रतारी की तलाश में पुलिस ने बुलंदशहर से उसे बीती 1 जनवरी 2026 को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस को अभियुक्त ने बताया कि वह नशा करने का आदि है कर्मवीर सिंह उसके रिश्ते में चाचा लगते है मै गॉव में भी कर्मवीर के साथ ही रहता था हम दोनो में अच्छी बनती थी लगभग एक महिना के आसपास कर्मवीर मुझे अपने साथ फैक्ट्री की चौकीदारी करने के लिये महुआखेडा लाया था, हम दोनो गेट के पास बने एक कमरे में रहते थे और उसी कमरे में खाना पीना करते थे। आरोपी ने बताया कि 27 दिसंबर की शाम को हम दोनो ने मिलकर खाना बनाया और करमवीर सिंह ने खाना खा लिया था तथा उसने खाना नही खाया था खाना खाने से पहले हमने शराब पी थी और एक चिलम गॉजा भी पिया था। रात के करीब सात साढे सात बजे करीब कर्मवीर सिंह उससे गलत हरकत करने लगा और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा, जब वह कमरे से बाहर आ गया तो वह भी बाहर आ गया तब उसने उनका जोर से गला पकड लिया और काफी देर तक दबाये रखा तब वह गिर गया फिर पास की क्यारी से एक ईट उठायी और उनको मारी तो वह उसकी ठोडी पर लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में व नशे की हालत में होकर उक्त घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में आईटीआई प्रभारी कुंदन सिंह रोतेला, एसआई पुष्कर दत्त भट्टð, एएसआई सोमवीर सिंह, कांस्टेबेल योगेश पाण्डे, योगेश चौधरी, राजेश भट्टð, दीपक प्रसाद, दिनेश तिवारी, दीपक जोशी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
