पुलिस ने किया शराब चोरी का खुलासा माल समेत एक आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। अभी 2 दिन पूर्व एक देसी शराब की दुकान से अज्ञात चोर देसी शराब के चार कट्टे चोरी कर फरार हो गया था इसकी तहरीर दुकान के इंचार्ज ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी थी। आज पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी युवक को मय माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यहां बता दे की विजय कुमार पुत्र श्री शीशपाल सिंह, निवासी किलावली कुंडा ने एक तहरीर बट 7 फरवरी को पुलिस को दी थी जिसमें बताया था कि वह रोजाना की तरह काली वाइन एंड बैबरेज शॉप की दुकान को बंद करके अपने घर चला गया, रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोडकर दुकान से माल्टा शराब की 4 पेटी चोरी कर ली । जब वह सुबह 8 फरवरी को दुकान खोलने गया तो दुकान का ताला टूटा हुआ देखा और अंदर से 04 पेटी माल्टा शराब की गायव थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। आज मुखबिर की सूचना पर कचनाल गाजी को जाने वाली सड़क पर डिग्री कॉलेज के पिछले गेट से आगे पुराने हॉस्टल के पास से अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र जय सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी श्यामपुरम कॉलोनी को एक सफेद कट्टे के अंदर 135 अदद ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब 200 Ml व 1250 रूo नकद बरामद किए। अभियुक्त गुरमीत उपरोक्त को आज माo न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम मेंउप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट,हेड कांस्टेबल यतेंद्र रावत,कांस्टेबल रमेश बग्याल,धर्मेन्द्र भारती, अमिताभ सिज़वाली शामिल थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment