काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने आज सम्पन्न होने वाले बकरीद की सभी मुस्लिम भाईयों को बधाई देते हुए त्यौहार को शांतपूर्ण एवं सौहार्दतापूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि काशीपुर अमनचैन एवं कौमी एकता के गुलदस्ते के रूप में प्रसिद्ध है, उसकी छवि को धूमिल न होने दें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हों। आपसी सदभावना का परिचय देंते हुए अराजकता का माहोल पैदा न होने दें। कुर्बानी चयनित स्थानों पर ही दें। अफवाहों की तरफ घ्यान न दें। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस मुबारक मौके पर क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की ओर धयान दिये जाने की मांग की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
