देहरादून। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उनके जोहड़ी स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर कुछ समय उनके साथ बिताया और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त…
Day: April 1, 2026
दंपति पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। पुलिस ने दो लोगों को दम्पत्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके कब्जे में घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।पता चला है कि ग्राम गांधीनगर खत्ता निवासी हरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 9 मार्च को मंगल सिंह, मलकीत सिंह व उनके 3 साथियों ने उसके पिता सतनाम सिंह एवं माता हरजीत कौर पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों एवं तलवार…
चैती मेले जा रहे युवक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सामने से आ रही गाड़ियों को रौंदा
काशीपुर। चैती मेले जा रहे एक युवक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सामने से आ रही गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची सीपीयू टीम उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घटना के बाद बाजपुर रोड पर लम्बा जाम लगने के साथ ही देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार एक युवक मुरादाबाद से कार से चैती मेला घूमने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह जब बाजपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वह तेजी से ओवरटेक करने लगा। इस…
नगर निगम ने रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शहर की कई अहम समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रामनगर रोड (एनएच-309) की जर्जर हालत, चैती मेला परिसर के विकास, हाईटेक शौचालयों, ड्रेनेज प्लान, सहित अनेक बिंदुओं पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। महापौर ने कहा कि रामनगर रोड की दुर्दशा को लेकर जनता और मीडिया लगातार सवाल उठा रहे हैं। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अंतर्गत आती है, इसलिए इस पर सीधे नगर निगम काम…
काशीपुर के जाने माने चामुंडा हॉस्पिटल के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर की जनता ने दी शुभकामनाएं
काशीपुर। काशीपुर नगर क्षेत्र के जाने-माने चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कॉपी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के आज सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके शुभचिंतकों और स्टाफ ने केक काटकर अस्पताल के स्वामी डॉक्टर यशपाल सिंह रावत को शुभकामनाएं दी हैं। यहां बता दे की काशीपुर के रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल विगत 25 वर्षों से अपनी निरंतर सेवाएं देता चला आ रहा है। यहां यह भी बता दे की चामुंडा हॉस्पिटल विगत 25 वर्षों से कुशल चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं । वर्ष 2001 में चामुंडा हॉस्पिटल एवं…
