उत्तराखंड में श्रमिकों का वेतन बढ़ा, औद्योगिक अशांति की आशंका के बीच सरकार सतर्क

देहरादून। उत्तराखंड में उद्योगों और इंजीनियरिंग इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के वेतन को लेकर महत्वपूर्ण स्थिति सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राज्य में श्रमिकों का वेतन अब पड़ोसी राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों से अधिक हो गया है। इसके बावजूद वेतन वृद्धि और श्रमिक हितों को लेकर असंतोष की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही सतर्क कदम उठाए हैं।मामले की शुरुआत ऊधमसिंह नगर से हुई, जहां जिलाधिकारी को श्रमिक संगठनों और विभिन्न एसोसिएशनों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मजदूरों के शोषण, न्यूनतम…

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, अगले 48 घंटे अहम

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों के लिए आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन और कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं।जिन जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल हैं।मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक मौसम परिवर्तन के चलते तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।…

भाजपा नेता यूनुस चौधरी ने विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया

काशीपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ- यूनुस चौधरी ने महिला आरक्षण) पर चर्चा की और केंद्र सरकार के प्रयासों का पुरजोर समर्थन किया प्रेस को जारी बयान में उत्तराखड विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) पर चर्चा की और केंद्र सरकार के प्रयासों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने सदन में महिलाओं के लिए 33» आरक्षण को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और…

बीआरसी सभागार में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन

काशीपुर। बीआरसी सभागार में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुभाष चंद्र कुशवाह, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं अध्यक्षता श्रीमति गीता जायसवाल, आचार्या, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज द्वारा सुशोभित की गई। विशेष अतिथि में चंद्र मोहन भंडारी, पूर्व राजदूत, भारत सरकार की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। शिक्षक गरिमा शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर एवं सी-डी- थपलियाल की टीम का विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया एवं प्रश्नोत्तर काल में कुछ संशयों को दूर किया। कार्यक्रम का संचालन रुद्रपुर से…

रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब रामनगर के पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी

काशीपुर। रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब रामनगर के पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक पीके आस्थाना ने पत्र जारी कर एक मई से रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया है। ट्रेन संख्या 25036 रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस पीरूमदारा स्टेशन पर सुबह 9ः58 बजे पहुंचेगी और 9ः59 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 25035 दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस रात 8ः33 बजे पहुंचेगी और 8ः34 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों को पीरूमदारा में एक मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। इस व्यवस्था से रामनगर से दिल्ली…

अब तक उत्तराखंड विधायकों की विधायक निधि में से 69 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च हुई

काशीपुर। वर्तमान विधायकों का कार्यकाल पूर्ण होने में लगभग एक वर्ष शेष है। लेकिन उन्हें प्राप्त हुई विधायक निधि में से 69 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च हुई हैं। मुुख्यमंत्री की तो प्रदेश के औसत से कम 47 प्रतिशत ही विधायक निधि दिसम्बर 2025 तक ऽर्च हुई है।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से विधायक निधि खर्च सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में उपायुक्त (प्रशासन) हेमन्ती गुंजियाल ने अपने पत्रंक 24553 के साथ वर्तमान विधायक निधि विवरण की…

काशीपुर में न्यायालय के आदेश पर फैजुल उलूम मदरसे की सील खोली गई

काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां स्थित वक्फ संख्या 98 फैजुल उलूम मदरसे की सील प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में खोल दी गई। यह कार्रवाई बुधवार को विधिवत प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।जानकारी के अनुसार, पूर्व में प्रशासन ने नियमों के तहत मदरसे को सील किया था, जिसके बाद मदरसा प्रबंधन ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा आदेश पारित होने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए मदरसे की सील हटा दी।इस दौरान अधिवक्ता अली अनवर एवं अधिवक्ता दिलशाद हुसैन मौके पर उपस्थित रहे…

बागेश्वर में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान, जनजीवन प्रभावित

बागेश्वर। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों समेत धूर और सोराग इलाके में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।इन दिनों पहाड़ों में गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, वहीं…

गर्मी और शादी सीजन में ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी, कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों की बढ़ी परेशानी

देहरादून/रुड़की। गर्मियों की छुट्टियों और शादी समारोह के सीजन के चलते रेलवे में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। खासतौर पर रुड़की से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, अगले दो महीनों तक रेलवे मार्ग पर अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है, जिसके कारण अधिकांश ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए स्टेशन और ट्रेवल एजेंसियों के लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन…

3 मई की UKSSSC विशेष तकनीकी परीक्षा स्थगित, 57 पदों की भर्ती पर अस्थायी रोक

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली विशेष तकनीकी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 3 मई को प्रस्तावित थी, जिसे अब अपरिहार्य कारणों के चलते अगली सूचना तक टाल दिया गया है।आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षा समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जानी थी। परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों को फिलहाल नई तिथि का इंतजार करना होगा।आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम…