काशीपुर। उधमसिंहनगर जिले में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काशीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद…
Month: April 2026
नगर निगम ने चैती मेला समाप्ति के बाद स्वच्छता महाअभियान चलाया
काशीपुर। चैती मेला समाप्ति के उपरांत नगर निगम काशीपुर द्वारा आज सुबह मेला परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महापौर दीपक बाली स्वयं सुबह मेला स्थल पहुंचे और अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, उद्योगों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। नगर निगम द्वारा “जहां उत्सव, वहां स्वच्छता” के संदेश के साथ यह विशेष अभियान सुबह 7 बजे शुरू किया गया। महापौर की अपील का व्यापक असर देखने को मिला और शहरभर…
डंपर और ट्राले की भिड़ंत में डंपर चालक चोटिल, डंपर उड़े परखच्चे
काशीपुर। रामनगर से मुरादाबाद जा रहा है खनन भरे डंपर का अलीगंज रोड पर सामने से आ रहे खाली ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस दौरान भिड़ंत में डंपर के परखच्चे उड़ गए, गनीमत रही की ट्राला और डंपर को चालक को मामूली चोटे आई है जिन्हें यहां के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि बीती रात्रि करीब 2:00 बजे रामनगर से मुरादाबाद जा रहा है डंपर संख्या एचआर 58 ई 4294 का अलीगंज रोड फ़सियापुरा से आगे सामने से आ रहे ट्राले से…
भीषण गर्मी के बीच 1 मई से बदलेंगे स्कूलों के समय, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को श्रीनगर में जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।वर्तमान में स्कूलों का समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक है, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए इसमें परिवर्तन किया गया है। मंत्री ने कहा कि पहले…
लैंसडौन का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में बंद रहे बाजार, संगठनों ने निकाला जुलूस
देहरादून/लैंसडौन। लैंसडौन का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और नागरिक मंच के नेतृत्व में गांधी चौक से लेकर कैंट बोर्ड कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और नाम परिवर्तन के प्रस्ताव के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद गांधी चौक में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया, जहां…
सीएम धामी ने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को बताया विकास का नया इंजन, पर्यटन व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को राज्य के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना बताया है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को इस परियोजना का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों, विशेषकर चारधाम यात्रा मार्गों तक पहुंच…
नियमों का पालन न करने पर नगर के दो अस्पतालों पर गिरी गाज, लगा जुर्माना
काशीपुर। नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम अभय प्रताप सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह ने किया। टीम ने शहर के आधा दर्जन से अधिक निजी हॉस्पिटल और क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान कई स्वास्थ्य संस्थान निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे- निरीक्षण टीम को कई जगह गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं, जिसके चलते मौके पर ही कार्रवाई करते…
मंदिरों में सादगीपूर्ण विवाह :संस्कारों की ओर लौटती नई सोच: उर्वशी दत्त बाली
काशीपुर। समाज सेविका और डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली समाज के उत्थान के वास्तविक मूल्यों को अपनाने के प्रति प्रेरित करते हुए कुरीतियों से दूर रहने पर प्रकाश डालती रही हैं। वें कहती है कि दिखावे की जिंदगी हमें भटकाव की ओर ले जा रही है अतः हमें दिखावे की जिंदगी से दूर रहना होगा। उनका मानना है कि वर्तमान समय में विवाह समारोहों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक रूप से शादी और विवाह एक पवित्र संस्कार माना जाता है, लेकिन इसमें भव्यता…
आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापामार अभियान, अवैध कच्ची शराब समेत लहन किया नष्ट
काशीपुर। काशीपुर में अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई । आबकारी विभाग ने छापामारी अभियान के तहत चार भट्टियों को ध्वस्त करते हुए, 160 लीटर अवैध कच्ची शराब व 8000 किलो लहन नष्ट किया।कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर सभी मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। इस अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने किया, जिसमें काशीपुर का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। दबिश के दौरान कुल 160 लीटर…
राजपुर रोड बार में देर रात पुलिस तैनाती पर उठे सवाल, आईजी ने जताई नाराजगी
देहरादून। राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन बार-रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात हुई एक घटना ने पुलिस विभाग के भीतर समन्वय और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थे, उसी दौरान परिसर के बाहर छह थानों की पुलिस तैनात थी।सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) के लिए बार-रेस्टोरेंट का निर्धारित बंद होने का समय रात 12 बजे तय है, जबकि अन्य दिनों में यह समय रात 11…
