बीआरसी सभागार में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन

काशीपुर। बीआरसी सभागार में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुभाष चंद्र कुशवाह, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं अध्यक्षता श्रीमति गीता जायसवाल, आचार्या, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज द्वारा सुशोभित की गई। विशेष अतिथि में चंद्र मोहन भंडारी, पूर्व राजदूत, भारत सरकार की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। शिक्षक गरिमा शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर एवं सी-डी- थपलियाल की टीम का विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया एवं प्रश्नोत्तर काल में कुछ संशयों को दूर किया। कार्यक्रम का संचालन रुद्रपुर से यशवन्त (जिला संयोजक, भा-स-ज्ञान-परीक्षा) एवं श्रीमति पुष्पा झा, सह-संयोजक (प्रांत स्तर), भा-स-ज्ञान परीक्षा, कात्यायनी महिला मण्डल काशीपुर द्वारा किया गया। डॉक्टर राघव झा, व्याख्याता (संस्कृत), रा- राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी सम्मिलित रहे। राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित रोवर्स/रेंजर्स इकाई के सात स्वयं सेवकों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सेवा प्रदान की। शिविर में हल्दूचौड़ शक्तिपीठ से बसन्त पाण्डे एवं जसपुर से दिग्विजय, अरुण शर्मा, श्रीमति सर्वेश रस्तोगी, श्रीमति दमयंती, रणवीर सिंह प्रधानाचार्य, अंकित शर्मा, तिवारी बाबू पूरी टीम सक्रिय रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment